सागर जिला अस्पताल के ICU में सांप से हड़कंप, मरीजों में दहशत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Sagar District Hospital के ICU वार्ड में सांप दिखने से अफरा-तफरी मच गई. मरीजों और परिजनों में दहशत फैल गई और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Sagar District Hospital: मध्य प्रदेश के सागर जिला चिकित्सालय के आईसीयू वार्ड में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खिड़की के पास अचानक एक सांप दिखाई दिया. ICU जैसे संवेदनशील वार्ड में इस घटना ने मरीजों और उनके परिजनों के बीच डर का माहौल पैदा कर दिया. कई परिजन घबराकर वार्ड के बाहर आ गए, जबकि कुछ मरीजों को अस्थायी रूप से सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की चर्चा भी होने लगी.

ICU में सांप दिखने से बढ़ी चिंता

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सांप कुछ समय तक खिड़की के पास ही मौजूद रहा और अंदर झांकता नजर आया. यह दृश्य देखकर वार्ड में भर्ती गंभीर मरीजों के परिजन खासे परेशान हो गए. उनका कहना था कि जहां हर पल जिंदगी और मौत की जंग चलती है, वहां इस तरह की घटना बेहद खतरनाक साबित हो सकती थी.

Advertisement

स्टाफ की तत्परता से टला खतरा

घटना की सूचना मिलते ही सुबह करीब 10 बजे अस्पताल स्टाफ और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे. उन्होंने स्थिति को संभालते हुए पहले मरीजों को शांत कराया और फिर सावधानी के साथ सांप को हटाने की प्रक्रिया शुरू की. बताया जा रहा है कि कुछ समय की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी भी तरह की अनहोनी टल गई.

लापरवाही या व्यवस्था में कमी?

इस पूरे घटनाक्रम के बाद अस्पताल की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. परिजनों का आरोप है कि अस्पताल परिसर में झाड़ियां और गंदगी होने के कारण ऐसे जीव-जंतु अंदर पहुंच जाते हैं. ICU जैसे हाई-रिस्क एरिया में इस तरह की चूक को गंभीर लापरवाही माना जा रहा है.

प्रबंधन से सुधार की मांग

मरीजों के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से मांग की है कि परिसर की नियमित सफाई, खिड़कियों और दरवाजों की बेहतर सुरक्षा और कीट-नियंत्रण व्यवस्था को मजबूत किया जाए. ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

 ये भी पढ़ें- 'मुझसे अब और नहीं जिया जाएगा',  92% नंबर लाकर भी नहीं जी पाई 10वीं की छात्रा, टीचर्स के तानों ने ली जान!