Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम-राज एंड टीम को लेकर क्राइम सीन पर पहुंची SIT, आरोपियों ने बताया- कैसे मारा था राजा रघुवंशी को

Meghalaya Honeymoon Murder: मेघालय पुलिस के मुताबिक इनमें से कोई भी अभियुक्त पहले कभी मेघालय नहीं आया था. उनका इरादा पहले दोस्ती कर रघुवंशी को भ्रमित करने का था. उन्होंने राजा से कहा कि वे डॉकी घूमने चलेंगे, जिससे राजा उनकी बातों में आ गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Raja Raghuvanshi Latest Update: इंदौर ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हनीमून विजिट के दौरान मेघालय के शिलॉन्ग में पूर्व-नियोजित हत्या की जांच में मंगलवार को एक नया मोड़ उस वक्त आया, जब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT)आरोपियों को साथ लेकर घटना से जुड़े 5 स्थलों का दौरा किया. जांच की शुरुआत मावलाइकहाट से हुई. इसके बाद टीम एक के बाद एक वारदात से जुड़े स्थानों से लेकर वई सॉडोंग हिल्स के पार्किंग स्थल तक आरोपियों को लेकर पहुंची.

घटना का समय और दृश्य किया गया रीक्रिएट

टीम ने घटना वाले दिन के ही समय के अनुसार पूरे घटनाक्रम का रीक्रिएशन किया. इसके तहत वे उस स्थान तक पहुंचे, जहां पर हत्या को अंजाम दिया गया था. इस दौरान जांच में इस बात का भी पता चला कि हमलावरों ने हत्या में दो अलग-अलग धारदार हथियारों (मछेटी) का प्रयोग किया था. फिलहाल, एक मछेटी बरामद हो चुकी है और दूसरी की तलाश जारी है.

Advertisement

सबूत और स्थिति का विश्लेषण

जांच के दौरान पाया गया कि राजा पर पहला वार विशाल ने उसके सिर पर किया था. वार लगते ही राजा ज़मीन पर गिर पड़ा. सोनम जो राजा के ठीक सामने खड़ी थी, वार होते ही वहां से भाग गई. इसके बाद तीन अन्य अभियुक्तों ने मिलकर राजा के शव को नीचे खाई में फेंक दिया. इसी दौरान आकाश की सफेद शर्ट भी उसी खाई में फेंक दी गई.

सोनम ने अपना मोबाइल भी कर दिया था नष्ट

सोनम ने अपना मोबाइल फोन भी सबूत मिटाने के इरादे से नष्ट कर दिया था. जांच में यह भी सामने आया कि हत्या से पहले सोनम ने संकेत देकर वार की शुरुआत करवाई थी.

हत्या के लिए वई सॉडोंग को इसलिए चुना

यह भी सामने आया है कि सोनम और उसके साथियों ने वई सॉडोंग को इसलिए चुना, क्योंकि वहां उस समय कोई नहीं था. इस सुनसान स्थान को देखकर उन्हें हत्या को अंजाम देने का अवसर मिला.

दोस्ती कर राजा को बनाया शिकार

मेघालय पुलिस के मुताबिक इनमें से कोई भी अभियुक्त पहले कभी मेघालय नहीं आया था. उनका इरादा पहले दोस्ती कर रघुवंशी को भ्रमित करने का था. उन्होंने राजा से कहा कि वे डॉकी घूमने चलेंगे, जिससे राजा उनकी बातों में आ गया.

Advertisement

घटनास्थल पर मौजूद नहीं था राज

घटनास्थल पर फिर से दृश्य का निर्माण किए जाने के दौरान सोनम ने एक बार फिर अपराध स्वीकार कर लिया. उसने बताया कि राज, जो सोनम के पिता की कंपनी में काम करता था, उसने ही ये सारी योजना तैयार की थी. इस दौरान यह भी पुष्टि हुई कि सोनम का  बॉयफ्रेंड "राज", जो सोनम के पिता की कंपनी में काम करता था, वह घटनास्थल पर मौजूद नहीं था.

यह भी पढ़ें-  Honeymoon Murder Case: 'पिता की सेहत सुधारने के लिए सोनम ने दी राजा की बलि', भाई का सनसनीखेज आरोप

Advertisement

इंदौर में जांच जारी

फिलहाल, एसआईटी की एक टीम इंदौर में डेरा डाले हुई है. वे आगे की जांच कर रही है. ये टीम कुछ और व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है, ताकि मामले के पीछे के सभी रहस्यों से पर्दा उठाया जा सके.

यह भी पढ़ें- Raja Murder Case: 'लव ट्रायंगल तक नहीं सीमित, कई पहलुओं पर हो रही जांच...' राजा हत्याकांड पर बोलीं मेघालय की DGP