Road Accident in Singrauli: तेज रफ्तार से दौड़ रही बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे वाहन से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार कई फीट ऊपर हवा में उछल गए. उनके सड़क पर गिरते ही अफरा-तफरी मच गई. यह हादसा सिंगरौली जिले में माडा थाना क्षेत्र के खोखरी गांव स्थित बैढन-सरई मुख्य मार्ग पर हुआ है. इस खौफनाक हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे तेज रफ्तार बाइक अचानक हादसे का शिकार हो गई.
तेज रफ्तार एक स्कार्पियो वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतना भीषण थी कि बाइक सवार हवा में उछल कर गिर गए. दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी, सीसीटीवी वीडियो में बाइक सवारों का हवा में उछलना और फिर सड़क पर गिरना साफ दिखाई देता है.
गनीमत रही कि हादसे में बाइक सवार बाल-बाल बच गए, लेकिन दोनों को गंभीर चोटें आई हैं. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार, समय पर मदद मिलने से उनकी जान बच सकी.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया. हादसे के वीडियो के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है.
ये भी- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें