शुभेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री, CM मोहन यादव ने दी बधाई; कहा- एक नई विकास यात्रा...

Shubhendu Adhikari CM Oath Ceremony: शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस मौके पर डॉ. मोहन यादव ने बधाई देते हुए इसे सुशासन और विकास के नवयुग की शुरुआत बताया. पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शुभेंदु अधिकारी सीएम बने, मोहन यादव ने दी बधाई

Shubhendu Adhikari Oath Ceremony: पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया अध्याय जुड़ गया है. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने भव्य समारोह में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके शपथ ग्रहण के साथ ही राज्य में नई सरकार का गठन हो गया. इस ऐतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के प्रमुख नेता उपस्थित रहे. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए कहा कि आज से पश्चिम बंगाल में सुशासन, सुरक्षा और विकास के नवयुग का शुभारंभ हुआ है. उन्होंने भरोसा जताया कि नया नेतृत्व राज्य को विकास की नई दिशा देगा.

Advertisement

भव्य समारोह में ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व और विभिन्न एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. समारोह को बंगाल की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में देखा जा रहा है.

डॉ. मोहन यादव ने ऐसे दी शुभकामनाएं

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन और शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल सुशासन, विकास, निवेश और जनकल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा. डॉ. मोहन यादव ने भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं और पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता को भी इस राजनीतिक परिवर्तन के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह बदलाव जन आकांक्षाओं का परिणाम है और राज्य के समग्र विकास की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा.

‘बंगाल का विकास में रहा है अहम योगदान'

शपथ ग्रहण से एक दिन पहले डॉ. मोहन यादव ने कहा था कि पश्चिम बंगाल ऐतिहासिक रूप से देश के आर्थिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक विकास में अहम भूमिका निभाता रहा है. उनका कहना था कि पिछली सरकारों की नीतियों के कारण राज्य अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ पाया, लेकिन अब बंगाल एक नई विकास यात्रा की ओर अग्रसर होगा.

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया ऐतिहासिक दिन

नई सरकार के गठन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 9 मई 2026 का दिन इतिहास में एक महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण अवसर के रूप में दर्ज होगा. उन्होंने कहा कि यह दिन आशा, सम्मान और सुशासन के नए अध्याय का संदेश देता है और ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण का साक्षी बनना उनके लिए सम्मान की बात है.

Advertisement

नई सरकार से विकास की उम्मीद

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नई सरकार के गठन से पश्चिम बंगाल की नीतियों और प्रशासनिक दिशा में बदलाव देखने को मिल सकता है. केंद्र और राज्य के समन्वय से विकास योजनाओं को गति मिलने की संभावना जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें : MP के भेरूंदा से PMGSY-IV और PM-JANMAN का राष्ट्रीय शुभारंभ; 18 हजार 907 करोड़ से ग्रामीण कनेक्टिविटी की सौगात

यह भी पढ़ें : बरगी क्रूज हादसे के बाद नावों पर रोक; ग्वारीघाट-भेड़ाघाट में सैकड़ों परिवारों की रोज़ी-रोटी पर संकट

यह भी पढ़ें : रील बनाने के बाद युवक ने की आत्महत्या; कमरे में मिला फंदे पर लटका शव, रीवा पुलिस जांच में जुटी

यह भी पढ़ें : मऊगंज में सनसनीखेज हत्या: हाथ‑पैर बांधकर, मुंह में कपड़ा ठूंस महिला की बेरहमी से मौत के घाट उतारा