Crocodile In The City: बस स्टैंड के पास पहुंच गया 7 फीट लंबा मगरमच्छ, दहशत में आए पैसेंजर, वायरल हुआ वीडियो

Crocodile Viral Video: वन विभाग की टीम सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची, लेकिन 7 फीट लंबे विशालकाय मगरमच्छ का रेस्क्यू करने के लिए रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी. बताया जाता है रेस्क्यू टीम को मगरमच्छ को काबू पाने में करीब 2 घंटे का समय लगा. मगरमच्छ का रेस्क्यू करने के बाद वन विभाग टीम ने उसे एक गहरे तालाब में छोड़ दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
7-FOOT-LONG CROCODILE REACHED CITY BUS STAND (AI Generated Image)

Viral Video: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में मंगलवार को एक 7 फीट लंबा खतरनाक मगरमच्छ सिटी बस स्टैंड के पास पहुंच गया. विशालकाय मगरमच्छ बस स्टैंड क्षेत्र से लगे हुए नाले के पास खुली जमीन पर रेंगते हुआ मिला. आसपास मगरमच्छ को देखकर बस स्टैंड पर मौजूद पैसेंजर्स की घिग्घी बंध गई और देखते ही देखते बस स्टैंड में अफरातफरी का माहौल हो गया

वन विभाग की टीम सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची, लेकिन 7 फीट लंबे विशालकाय मगरमच्छ का रेस्क्यू करने के लिए रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी. बताया जाता है कि रेस्क्यू टीम को मगरमच्छ को काबू पाने में करीब 2 घंटे का समय लगा. मगरमच्छ का रेस्क्यू करने के बाद वन विभाग टीम ने उसे एक गहरे तालाब में छोड़ दिया है.

ये भी पढ़ें-अनोखी परंपरा: पुजारी की लात लाती है सौभाग्य, अप्रैल महीने में हर साल Kick खाने मंदिर पहुंचते हैं हजारों लोग

बारिश की वजह से मगरमच्छ का बढ़ा आतंक

गौरतलब है पिछले दिनों हुई शिवपुरी शहर और आसपास के क्षेत्र में बारिश की वजह से शहर मगरमच्छ निकलने से आतंक बढ़ गया है, पिछले दो दिनों में लगातार दूसरी बार है कि जब खतरनाक मगरमच्छ सड़कों और बस्तियों के आसपास दिखाई दिए हैं. यहां बताना जरूरी है कि पिछले दिनों शिवपुरी के प्रसिद्ध चिंता हरण हनुमान मंदिर के पास एक घर में रात के समय अचानक खतरनाक मगरमच्छ घुस गया था.

Advertisement

प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

रिपोर्ट के मुताबिक सड़कों और रिहाईशी इलाकों मगरमच्छों के बढ़ते आंतक को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. बारिश के बाद बढ़े मगरमच्छों के विचरने करने की सूचना तत्काल देने की बात कही है. बताते चलें कि बारिश की स्थिति में मगरमच्छ तालाब छोड़कर शहर की तरफ भागते हैं और यही वजह है कि पिछले दिनों हुई बारिश की वजह से लगातार मगरमच्छ शहर में देखे जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें-बेटे के सामने लोहे के रॉड से पीटकर पत्नी को मारा, फिर जंगल में फेंक आया शव, मासूम ने बताया पिता का खौफनाक सच!

Topics mentioned in this article