शिवपुरी पुलिस ने किया एक करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा: डिजिटल अरेस्ट कर वसूलते थे पैसे, तीन आरोपी गिरफ्तार

Cyber Fraud: पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि उनके गिरोह ने डिजिटल अरेस्ट और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अब तक लगभग 1 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की है. पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से एक कार और तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किए हैं. जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 4 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Shivpuri Cyber Fraud: शिवपुरी जिले की पिछोर पुलिस ने साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक करोड़ रुपये की साइबर ठगी का खुलासा किया है. आरोपी लोगों को डिजिटल अरेस्ट और अश्लील वीडियो को वायरल करने के नाम पर धमकी देकर पैसा वसूलने का काम करते थे. पुलिस ने इस नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस को अंदेशा है कि इस गिरोह में कुछ और अपराधी शामिल हो सकते हैं, जिसकी जांच की जा रही है. इस गिरोह के तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. आरोपियों के खिलाफ पिछोर थाने में अपराध क्रमांक 117/26 के तहत विभिन्न धाराओं, जिनमें 319(2), 338, 308(6), 318(2), 3 (5) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 (C) और 66 (D) शामिल हैं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

Advertisement

तीन आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पारेश्वर निवासी ठाकुरदास, चंद्रशेखर और छितीपुर निवासी भोला उर्फ भोलू के रूप में हुई है. अचेन्द्र, दशरथ और नवल नामक तीन आरोपी अभी भी फरार हैं.

कार और तीन मोबाइल बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार और तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किए हैं. जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 4 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि उनके गिरोह ने डिजिटल अरेस्ट और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अब तक लगभग 1 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की है. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है.

तहसील पिछोर सिटी एसपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि इस पूरे मामले को हमने जब ड्रेस आउट किया तो मामला कई लाखों और भोले भाले लोगों से जुड़ा हुआ था. अब तक यह आरोपी एक करोड़ रुपये से ज्यादा साइबर ठगी अंजाम दे चुके हैं. तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. तीन फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें: सागर में आग से 10 एकड़ फसल जली, 2 घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, धार में 25 बीघा गेहूं जलकर खाक

Advertisement
Topics mentioned in this article