MP News: विधायक के बेटे की थार से कुचले लोगों की नहीं ले रहा कोई खैर-खबर, खुद के पैसों से करा रहे इलाज

दो दिन पहले पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने थनरा रोड पर थार कार से 5 लोगों को टक्कर मार दी. हादसा गुरुवार सुबह 7:30 बजे हुआ.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बेटा दिनेश लोधी, भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी.

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में भाजपा विधायक के बेटे द्वारा कार से लोगों को कुचलने के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन उनकी खैर-खबर लेने वाला कोई नहीं है. पीड़ितों का आरोप है कि उनके इलाज में भारी भरकम रुपये खर्च हो रहे हैं. ऐसे में टक्कर मारने के बाद भी ना विधायक और ना उनका बेटा कोई सहयोग कर रहा है. बता दें कि दो दिन पहले ही पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे दिनेश लोधी अपनी थार कार से पांच लोगों को टक्कर मार दी थी. 

मामले ने तूल पकड़ा और राजनीतिक गर्मी बढ़ी तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए थार को जब्त कर लिया. साथ ही दिनेश लोधी को नोटिस थमाते हुए जाने दिया. वहीं, पुलिस की कार्रवाई पर भी अब सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि कार बिना नंबर प्लेट के थी. ऊपर से विधायक का लंबे-चौढ़े अक्षरों में नाम लिखा था, जिसका सायरन भी बज रहा था.

Advertisement

पुलिस ने विधायक पुत्र को तुरंत जाने दिया

अब इस मामले में एक पुलिस का कहना है कि कानून सभी के लिए बराबर है और उसी नीति पर काम करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है, लेकिन चर्चा यह है कि पुलिस ने कई ऐसी धाराओं से विधायक के बेटे को बचा लिया, जिनका उसने सरे आम उल्लंघन किया. करेरा थाने में दर्ज किए गए मामले में कई धाराएं लगाई गई हैं, लेकिन आरोपी को तुरंत जाने दिया.

इस मामले को लेकर कांग्रेस ने पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी का इस्तीफा तक मांग लिया. उधर, विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने बयान जारी करते हुए सफाई देते हुए उन्होंने पहले ही सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोपी बेटे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही थी.

पीछे से थार ने मारी टक्कर

दतिया जिले के संहेड़ा गांव के रहने वाले फरियादी संजय परिहार थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे अपने साथियों आशीष परिहार और अंशुल परिहार के साथ बाइक से थनरा गांव मजदूरी के लिए जा रहे थे. उनके आगे सीता वर्मा और पूजा सोनी पैदल चल रही थीं. इस दौरान पिछोर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी (BJP MLA Pritam Lodhi) के बेटे दिनेश लोधी ने पीछे से थार कार लाकर 5 लोगों को कुचल दिया.