VIDEO: सड़क की गुणवत्ता पर सवाल पूछा, तो सरपंच पत्थर लेकर ग्रामीण के पीछे दौड़े 

शहडोल जिले के खड्डा गांव से सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर बड़ा मामला सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि सवाल पूछने पर ग्राम पंचायत के सरपंच पत्थर लेकर ग्रामीण के पीछे दौड़ पड़े. यह पूरी घटना मोबाइल कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Viral Video Sarpanch Attack: शहडोल जिले से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां सड़क निर्माण में गुणवत्ता को लेकर सवाल पूछना एक ग्रामीण को भारी पड़ गया. सवाल पूछने पर ग्राम पंचायत के सरपंच इतने नाराज हो गए कि हाथ में पत्थर लेकर ग्रामीण के पीछे दौड़ पड़े. यह पूरी घटना मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ये पूरा मामला शहडोल जिले के ब्यौहारी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत खड्डा का है. यहां इमली टोला से दांडीटोला तक करीब 300 मीटर लंबी ग्रेवल पीसी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था.

Advertisement

मौके पर मौजूद थे सरपंच

दरअसल, सड़क निर्माण के दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष कोल खुद मौके पर मौजूद थे और काम की निगरानी कर रहे थे. इसी दौरान गांव का ही एक निवासी वहां पहुंचा और निर्माण में इस्तेमाल हो रहे मसाले की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाने लगा.

ग्रामीण ने उठाया गुणवत्ता पर सवाल

ग्रामीण ने मोबाइल से वीडियो बनाते हुए सरपंच से पूछा कि क्या सड़क निर्माण में तीन-एक के अनुपात से मसाला डाला जा रहा है या नहीं. सवाल के साथ-साथ वीडियो रिकॉर्डिंग से सरपंच को आपत्ति हो गई.

सवाल से नाराज हुए सरपंच

वीडियो बनते देख सरपंच संतोष कोल भड़क गए. उन्होंने ग्रामीण को वीडियो बनाने से मना किया और गुस्से में पास में पड़ा पत्थर उठा लिया. इसके बाद वह ग्रामीण को मारने के इरादे से उसके पीछे दौड़ पड़े. इस दौरान सरपंच लगातार वीडियो बंद करने की धमकी भी देते रहे. यह पूरी घटना मोबाइल कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे सवाल पूछने पर एक जनप्रतिनिधि हिंसक रवैया अपनाता नजर आ रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल

घटना के सामने आते ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. लोग सरपंच के व्यवहार पर सवाल खड़े कर रहे हैं और सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी जांच की मांग कर रहे हैं.

Advertisement