Shahdol-Nagpur Express Derailed: शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस पटरी से उतरी, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, रेल यातायात प्रभावित

Shahdol-Nagpur Express Derailed: नैनपुर से केवलारी के बीच शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस के पहिये अचानक पटरी से नीचे उतर गए. पटरी से उतरते ही ट्रेन में तेज झटका महसूस हुआ, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Shahdol-Nagpur Express Derailed: शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस का सबसे अंतिम हिस्सा यानी ब्रेकवान शुक्रवार, 13 मार्च दोपहर 12:30 बजे अचानक पटरी से उतर गया. इस हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. यह ट्रेन सिवनी-शहडोल से नागपुर की ओर जा रही थी. यह हादसा ​नैनपुर-केवलारी के हुआ है. 

यात्रियों में मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, नैनपुर से केवलारी के बीच ट्रेन के पहिये अचानक पटरी से नीचे उतर गए. पटरी से उतरते ही ट्रेन में तेज झटका महसूस हुआ, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया. गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है. हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी और तकनीकी टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गई. ट्रेन को वापस पटरी पर लाने और मार्ग को सुचारू करने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया जा रहा है.

Advertisement

नागपुर की ओर जा रही थी ट्रेन

जानकारी के अनुसार, ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग पर सामान्य गति से नागपुर की ओर जा रही थी, तभी अचानक आए जोरदार झटके के साथ ब्रेकयान के पहिए पटरी से नीचे उतर गए. इस अचानक हुई हलचल और तेज आवाज के कारण ट्रेन के भीतर सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. 

यातायात पूरी तरह से बाधित

ट्रेन हादसे के बाद संबंधित रेल मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है. हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञों की टीम, आरपीएफ और जीआरपी बल तुरंत मौके पर पहुंच गया. तकनीकी अमला युद्ध स्तर पर पटरी को दुरुस्त करने और बेपटरी हुए ब्रेकवान को वापस ट्रैक पर लाने के कार्य में जुट गया है. खबर लिखे जाने तक इस रूट पर ट्रेन की आवाजाही प्रभावित थी.

ये भी पढ़ें: रतलाम की इंडियन बैंक में आग से कंप्यूटर-दस्तावेज जले, सागर की बैंक में भी आगजनी से अफरातफरी