NH-44 पर डीजल चोरों का आतंक: ड्राइवर सोया और दिनदहाड़े Diesel चोरी, आक्रोशित वाहन चालकों ने की ये मांग

Seoni News: मध्य प्रदेश के सिवनी में अब दिन के समय में भी चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे वाहन चालकों और ट्रांसपोर्टरों में भारी आक्रोश है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

National Highway-44: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सिवनी राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के बंडोल थाना क्षेत्र में खड़े वाहनों से डीजल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. हालात ऐसे हैं कि अब दिन के समय भी चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे वाहन चालकों और ट्रांसपोर्टरों में भारी आक्रोश है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाईवे किनारे खड़े ट्रकों और अन्य भारी वाहनों को निशाना बनाकर डीजल चोरी की जा रही है.

सुरक्षा के नहीं हैं कोई इंतजाम

पीड़ित वाहन चालकों ने बताया कि रात के साथ-साथ दिन में भी चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सुरक्षा के कोई ठोस इंतजाम नजर नहीं आ रहे.
सबसे बड़ा सवाल हाईवे पेट्रोलिंग पर उठ रहा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि पेट्रोलिंग वाहन अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय अक्सर शादी समारोहों और ढाबों के पास खड़े दिखाई देते हैं. इससे साफ जाहिर होता है कि पेट्रोलिंग के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई जा रही है.

Advertisement

वहीं, जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के चलते स्थिति और गंभीर होती जा रही है. लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद न तो सख्त निगरानी बढ़ाई गई है और न ही आरोपियों पर कोई बड़ी कार्रवाई सामने आई है.

आक्रोशित वाहन चालकों की मांग

वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाईवे पेट्रोलिंग को मजबूत करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और डीजल चोरी करने वाले गिरोहों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. 

ये भी पढ़ें: Success Story: भैंस चराने वाला लड़का बना SDM, 5 बार असफलता, पर नहीं मानी हार...ऐसी है विजय डहरिया की कहानी

Topics mentioned in this article