कुबेरेश्वर धाम श्रद्धालुओं का सफर आसान, गुरुपूर्णिमा-सावन पर सीहोर स्टेशन पर रुकेंगी 10 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें, देखें लिस्‍ट

सावन और गुरुपूर्णिमा पर कुबेरेश्वर धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है. सीहोर स्टेशन पर 10 जोड़ी ट्रेनों का 30 जुलाई तक अस्थायी ठहराव दिया गया है. इससे यूपी, बिहार और दक्षिण भारत से आने वाले भक्तों को सीधी सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Sehore stoppage 10 pairs express trains: kubereshwar dham sawan special

कुबेरेश्वर धाम सीहोर: सावन माह और गुरुपूर्णिमा महोत्सव के दौरान सीहोर कुबेरेश्वर धाम में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है. पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने सीहोर स्टेशन से गुजरने वाली 10 जोड़ी (कुल 20) एक्सप्रेस ट्रेनों के अस्थायी ठहराव की घोषणा की है. यह विशेष सुविधा तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है, जो 30 जुलाई तक जारी रहेगी. इस फैसले से देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले लाखों भक्तों को सीधी और सुगम रेल कनेक्टिविटी मिलेगी. 

लाखों भक्‍त पहुंचते हैं कुबेरेश्वर धाम

कुबेरेश्वर धाम में जारी धार्मिक आयोजनों के चलते प्रतिदिन हजारों भक्त पहुंच रहे हैं, जबकि विशेष पर्वों और सप्ताहांत पर यह आंकड़ा लाखों में पहुंचने की उम्मीद है. रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, यात्रियों की सहूलियत को प्राथमिकता देते हुए यह व्यवस्था की गई है और स्थिति की समीक्षा के बाद इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है. इस निर्णय से उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, असम, महाराष्ट्र और केरल से आने वाले श्रद्धालुओं को अब भोपाल उतरकर भटकना नहीं पड़ेगा, जिससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत होगी. साथ ही, सीहोर के स्थानीय यात्रियों, विद्यार्थियों और कारोबारियों को भी इस मजबूत रेल कनेक्टिविटी का सीधा फायदा मिलेगा.

Advertisement

sehore stoppage 10 pairs express trains kubereshwar dham sawan special

पुरी रथ यात्रा 2026: 116 ट्रेनें भी अगर कम पड़ीं, तो ये है रेलवे का प्लान-बी

सीहोर स्टेशन पर रुकने वाली प्रमुख ट्रेनें 

  • 12923/12924 डॉ. आंबेडकर नगर–नागपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
  • 19301/19302 डॉ. आंबेडकर नगर–यशवंतपुर एक्सप्रेस
  • 22911/22912 इंदौर–हावड़ा क्षिप्रा एक्सप्रेस
  • 20413/20414 इंदौर–वाराणसी महाकाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस
  • 20415/20416 इंदौर–वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
  • 14115/14116 डॉ. आंबेडकर नगर–प्रयागराज एक्सप्रेस
  • 19313/19314 इंदौर–पटना एक्सप्रेस
  • 19321/19322 इंदौर–पटना एक्सप्रेस
  • 19305/19306 डॉ. आंबेडकर नगर–कामाख्या एक्सप्रेस
  • 22645/22646 इंदौर–तिरुवनंतपुरम नॉर्थ एक्सप्रेस

यात्रा से पहले ट्रेनों की समय-सारणी देखें  

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) ऐप या आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ट्रेनों की समय-सारणी अवश्य चेक कर लें. इस फैसले से न केवल श्रद्धालुओं की राह आसान होगी, बल्कि जिले में स्थानीय व्यापार, होटल और परिवहन उद्योग को भी नई रफ्तार मिलेगी.

सीहोर: कुबेरेश्वर धाम में कांवड़ यात्रा के दौरान 6 श्रद्धालुओं की मौत, मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान