सीहोर में फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए 200 लोग, मरीजों में उल्टी-पेट दर्द की शिकायत, शादी समारोह में खाया था खाना

Food Poisoning: सीहोर के इछावर तहसील में 200 से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए. शादी का खाना खाने के बाद इन मरीजों में उल्टी, पेट दर्द की शिकायत आने लगी. सभी मरीजों को इछावर स्वास्थ्य केंद्र और सीहोर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Sehore Food Poisoning: सीहोर के इछावर तहसील के ग्राम बबड़िया नोआबाद में शादी का खाना खाने के बाद 200 से अधिक लोग बीमार पड़ गए. दरअसल, खाना खाने के बाद अचानक से लोगों को उल्टी, पेट दर्द होने लगा, जिसके बाद सभी मरीजों को इछावर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और 80 से ज्यादा लोगों का मोके पर ही उपचार किया, जबकि 60 मरीजों को इछावर अस्पताल में भर्ती किया गया. वहीं 3 मरीजों को जिला अस्पताल सीहोर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है.

200 से अधिक लोगों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत

जानकारी के अनुसार, बाबड़िया नोआबाद गांव में बाबूलाल मेवाड़ा के बेटे के विवाह के बाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में तकरीबन 1200 से अधिक लोगों ने भोजन किया. देर रात इनमें से तकरीबन 200 से अधिक लोगों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी. वहीं उपचार के लिए मरीज इछावर स्वास्थ केंद्र पहुंचने लगे. अचानक इतने मरीजों के पहुंचने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दी गई.

Advertisement

स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया. एक टीम इछावर के लिए रवाना की गई. वहीं जिला अस्पताल में इमरजेंसी कॉल कर डॉक्टर, पेरामीडिकल और नर्सिंग स्टाफ को तत्काल ड्यूटी पर बुलाया गया और 2 वार्ड को फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए मरीजों के लिए रिजर्व किया गया.  प्राप्त जानकारी के अनुसार, 50 से अधिक मरीजों को प्राथमिक इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है. तकरीबन 15 मरीज इछावर स्वास्थ केंद्र में और 2 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हैं.

फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए 200 लोग

इधर, एसडीएम इछावर के नेतृव में एक टीम घटनास्थल पर रवाना हो गई है और समारोह में बने भोजन सामग्री की सैंपलिंग ली जा रही है. जानकारी के अनुसार, अस्पताल में भर्ती अधिकतर मरीज ज्यादा उम्र के हैं और इनमें फूड पॉइजनिंग का असर ज्यादा हुआ है. बता दें कि कुछ मरीजों के प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाने की खबर भी आ रही है.

इछावर बीएमओ डॉ अंकित चांडक ने बताया कि फूड पॉइजनिंग के कारण लोग बीमार हुए थे. स्थिति अभी नियंत्रण में है. रात में ही टीम गांव पहुंच गई थी और मरीजों का मौके पर इलाज किया गया. कुछ मरीज इछावर में भर्ती हैं. टीम सैंपल एकत्रित करेगी.

Topics mentioned in this article