High Speed Truck Fall In Canal: मध्य प्रदेश के सतना जिले में बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई, जिससे तीन लोगों की ऑन द स्पॉट मौत हो गई. सड़र दुर्घटना में मारे गए लोगों की मौत बेहद भयानक थी, जिसे देख लोगों को रोंगटे खड़े गए. दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को मृतकों के शवों को कब्जे में लेने के लिए क्रेन और कटर मशीन की मदद लेनी पड़ी.
ये भी पढ़ें-Massive Fire In Dhar: पीथमपुर इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, दर्जनों दमकल की गाड़ियां, घंटों बाद भी नहीं बुझी आग, करोड़ों का नुकसान!
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक रायपुर से सरिया लेकर सतना आ रहा था
रिपोर्ट के मुताबिक सूचना के बाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से तीन घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन से शवों को ट्रक से बाहर निकाला गया. हादसा कितना भयानक था इसका अनुमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए ट्रक की हालत से लगाया जा सकता है. हादसे के शिकार हुए ट्रक में मृतकों का शव बुरी तरह फंसा हुआ था, जिसे कटर मशीन की मदद से बाहर निकाला जा सका.

ट्रक से शवों को निकालने के लिए करनी पड़ी बड़ी मशक्कत
गौरतलब है हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त हुई ट्रक पूरी तरह से पिचक गई थी. पुलिस को हादसे में मारे गए चालक और क्लीनर को ट्रक से बाहर निकालने के लिए क्रेन और कटर मशीन पुलिस को बुलानी पड़ गई. क्रेन के जरिए पहले क्षतिग्रस्त ट्रक का सीधा किया गया, जिसके बाद दो शव बाहर निकाले जा सके. वहीं, ट्रक की बॉडी में बुरी तरह फंसे तीसरे शव को बाहर निकालने के लिए कटर मशीन की मदद लेनी पड़ी.
ये भी पढ़ें-घोड़ी से उतारकर दबंगों ने दिव्यांग दूल्हे को घसीटा और बारातियों पर भांजी लाठियां, गांव में तैनात है अब फोर्स
3 घंटे चले लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन में निकाले गए मृतकों के शव
पुलिस के मुताबिक तीन घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाले गए मृतकों में से दो की पहचान हो चुकी है. एक की शिनाख्त दिलीप केवट पिता राजेश केवट, निवासी ग्राम पडरी, जिला मैहर और दूसरे की शिनाख्त विष्णु केवट, पिता माखनलाल केवट, निवासी रामगढ़, जिला मैहर के रूप में हुई है. दोनों ट्रक में मजदूर के रूप में सरिया खाली करने के लिए जा रहे थे, जबकि तीसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है.