Minor Committed Suicide: मध्य प्रदेश के सतना जिले में सोमवार को एक किशोरी की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार तीन आरोपियों जेल भेज दिया गया. 17 वर्षीय किशोरी ने आरोपियों को की प्रताड़ना और लांछन से परेशान होकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को आरोपियों को पकड़ने में 47 दिन लग गए और महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पीड़िता ने 11 फरवरी को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी.
ये भी पढ़ें-IIT बॉम्बे ने किया कमाल, बेकार चीजों को रसोई ईंधन में बदल दिया, 30-40 फीसदी हो रही LPG की बचत
11 फरवरी को किशोरी ने अपने घर में फांसी लगाकर दी थी जान
मामले पर प्रभारी टीआई सुदीप सोनी के अनुसार, 11 फरवरी को किशोरी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी. उन्होंने बताया कि मोहल्ले में रहने वाली 43 वर्षीय लक्षमिनिया भी किशोरी के बारे में आपत्तिजनक और भ्रामक बातें फैलाकर उसे बदनाम कर रही थी. लगातार हो रही इस प्रताड़ना और सामाजिक दबाव के कारण किशोरी ने आत्मघाती कदम उठा लिया.
पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया,तीनों जेल भेजे गए
गौरतलब है मामले की गंभीरता को देखते हुए कोलगवां थाना क्षेत्र की पुलिस ने तीनों आरोपियों क्रमशः पिंटू डोहर उर्फ पुरुषोत्तम, लल्ली वर्मा और लक्षमिनिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 107 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया और सोमवार सुबह तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है.
ये भी पढ़ें-ग्वालियर में ऑटो-स्कॉर्पियो में जबर्दस्त टक्कर, 5 की ऑन द स्पॉट मौत, 3 की जगह Auto में सवार थे 9 लोग