MP: महिला का न्यूड वीडियो बनाकर युवक ने किया रेप, इस बात से खफा हुआ तो कर दिया वायरल 

MP Crime News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में महिला के अश्लील वीडियो बनाने, रेप करने और फोटो-वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक युवक ने महिला का न्यूड वीडियो (Nude Video) बनाया, उससे रेप किया, फिर शादी करने से इंकार करने पर फोटो-वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पीड़ित महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामला जिले के जसो थाना क्षेत्र का है. आरोपी के खिलाफ एक महीने पहले दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया गया था. जिसके बाद से वह फरार हो गया था. गुरूवार को जसो पुलिस ने आरोपी को प्रेमनगर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

ये है मामला 

आरोपी आशुतोष उर्फ दिवस गौतम पर दुरेहा निवासी एक महिला से दुष्कर्म कर शादी करने का दबाव बनाने का आरोप लगा था. महिला ने  पुलिस को बताया था कि प्रेमनगर मे किराए के मकान मे रहकर ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर रही थी. इसी दौरान दोस्ती धवारी मे रहने वाले दिवस गौतम से हो गई थी .

Advertisement
दिवस अक्सर वीडियो कॉल पर बात करता था. बातचीत के दौरान कपडे उतरवा देता था. इसके बाद जानकारी के बिना वीडियो बनाता था . कुछ दिनों बाद वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए. 

ये भी पढ़ें यात्रीगण कृपया ध्यान दें! बिलासपुर मंडल से गुजरने वाली 26 ट्रेनों को किया गया रद्द, रूट भी बदले

नशे का आदी है आरोपी

पीडि़ता के अनुसार दिवस की आदतों के बारे में उसे जानकारी नहीं थी. कई बार उसने नशे की हालत में पहुंचकर शादी करने को कहा. वह उसकी आदतों से तंग आ गई थी जिससे शादी नहीं करना चाहती थी. मगर, आरोपी उन वीडियो को वायरल कर धमकी देने लगा. शादी करने से इंकार किया तो दिवस ने फोटो व वीडियो वाट्सअप पर वायरल कर दिए. जिसके बाद थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया. थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि आरोपी आशुतोष उर्फ दिवस गौतम गली नंबर  05 में रहता था. जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें MP के शहरों में आने वाले श्रमिकों के लिए बनेंगे 16 मॉडल रैन-बसेरे, इन निकायों में चल रही तैयारी 

Topics mentioned in this article