सतना में बंद कमरे में मिला दंपति के शव, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

सतना में एक दंपती के शव उनके ही घर के बंद कमरे में मिला. पति रामनिवास का शव फंदे पर लटका हुआ था, जबकि पत्नी मृत अवस्था में पाई गईं. शुरुआती जांच में मामला हत्या के बाद आत्महत्या का लग रहा है. पुलिस और एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

सतना. जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिवनी में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक दंपती के शव उनके ही घर के बंद कमरे में मिले. घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए रामपुर बाघेलान थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई. प्रारंभिक जांच में मामला हत्या के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

मृतकों की पहचान रामनिवास कोरी पिता मंगल दीन कोरी उम्र लगभग 45 वर्ष तथा उनकी पत्नी शकुंतला कोरी उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम तिवनी के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार रामनिवास का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला, जबकि उनकी पत्नी शकुंतला मृत अवस्था में कमरे के भीतर पाई गईं. बंद कमरे में दोनों के शव मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

Advertisement

बाबा और नाबालिग पोती के प्रेम संबंध ने लांघी रिश्ते की मर्यादा, कुएं में मिले शव, चोट के निशान का सच क्या?

पुलिस ने कमरा सील किया 

घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. वहीं साक्ष्यों के वैज्ञानिक परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय से एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने कमरे को सील कर आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है.

पुलिस कर रही जांच 

फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. थाना पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. 

 Palak Rajak Case: पति का सरेंडर, कहा- 'उसका अफेयर था', आरोपी की बहन का दावा- 'बीयर-गांजा पीती थी', Video हैं

Topics mentioned in this article