सतना कोर्ट को 15 जहरीले बम की धमकी; तमिलनाडु कनेक्शन उजागर, DMK पर निशाना

Satna Court Bomb Threat: सतना कोर्ट को 15 जहरीले बम से उड़ाने की धमकी वाला ई‑मेल फर्जी निकला. तमिलनाडु कनेक्शन और DMK पर आरोप, जांच जारी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Court Bomb Threat: सतना कोर्ट को 15 जहरीले बम की धमकी; तमिलनाडु कनेक्शन उजागर, DMK पर निशाना

Satna Court Bomb Threat: सतना जिला न्यायालय परिसर (Satna Court) को 15 जहरीले बमों से उड़ाने की धमकी (Satna Court Bomb Threat) वाला ई‑मेल भले ही फर्जी निकला हो, लेकिन ई‑मेल की भाषा और उसकी सामग्री ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. पुलिस के अनुसार इस धमकी में सियासी तत्व साफ तौर पर नजर आ रहे हैं और इसके तार तमिलनाडु (Tamil Email Bomb Threat) से जुड़े बताए जा रहे हैं. यह संदिग्ध ई‑मेल बीते शुक्रवार सुबह 5:34 बजे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय की आधिकारिक ई‑मेल आईडी पर प्राप्त हुआ. ई‑मेल तमिल भाषा में लिखा गया था, जबकि उसका विषय हिंदी में था. इसमें दोपहर एक बजे अदालत परिसर में बम विस्फोट होने की चेतावनी दी गई थी.

डीएमके सरकार और स्टालिन परिवार पर आरोप

पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह ई‑मेल कथित तौर पर ‘फ्रेडरिक फ्रोर्सिथ' नामक व्यक्ति द्वारा भेजा गया. संदेश में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और उनके पुत्र व उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन के प्रति नाराजगी जाहिर की गई. ई‑मेल में आरोप लगाया गया कि विदेशी संगठनों और ट्रस्टों के जरिए राज्य में एक राजनीतिक एजेंडा चलाया जा रहा है, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है.

Advertisement

‘तमिल लिबरेशन मूवमेंट' का जिक्र, हिंसा की चेतावनी

ई‑मेल में ‘तमिल लिबरेशन मूवमेंट' का हवाला देते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हटकर हिंसक रास्ता अपनाने की बात कही गई है. साथ ही आगामी चुनावों में सत्तारूढ़ दल के खिलाफ अप्रत्यक्ष चेतावनी भी दी गई है. उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं.

रीवा संभाग में 71 दिन में दूसरी घटना

यह रीवा संभाग में 71 दिनों के भीतर दूसरी ऐसी घटना है. इससे पहले 8 जनवरी को रीवा जिला न्यायालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. हालांकि शुक्रवार को अवकाश होने के कारण सतना न्यायालय में किसी प्रकार की अफरा‑तफरी नहीं मची.

सतना, मैहर और बड़वानी की अदालतें खाली कराई गईं

धमकी के बाद सतना, मैहर और बड़वानी की जिला अदालतों को खाली कराकर पुलिस और बम निरोधक दस्तों ने सघन तलाशी ली. अधिकारियों के अनुसार कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली और सभी धमकियां फर्जी साबित हुईं.

तमिल भाषा में ई‑मेल, 15 गैस बमों का दावा

बताया कि अदालत के ई‑मेल पते पर तमिल भाषा में संदेश मिला था, जिसमें 15 जहरीले गैस बम लगाए जाने और उनके फटने की चेतावनी दी गई थी. इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों को तैनात कर परिसर की पूरी तरह जांच की गई. फर्जी ई‑मेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए पुलिस का साइबर प्रकोष्ठ जांच कर रहा है और जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां

अधिकारियों ने बताया कि हाल के महीनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में हवाई अड्डों, बैंक शाखाओं, अस्पतालों और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले फर्जी ई‑मेल सामने आ चुके हैं. इन घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और हर धमकी को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें : फुस्स निकली रीवा कोर्ट को बम से उड़ाने की अफवाह; SP ने क्या कहा जानिए

यह भी पढ़ें : इंदौर में रियल एस्टेट कारोबारी को धमकी; लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से 15 करोड़ की रंगदारी मांगी

Advertisement

यह भी पढ़ें : KVS Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन शुरू; बालवाटिका और कक्षा 1 में प्रवेश के लिए ऐसे करें आवेदन

यह भी पढ़ें : Tiger Corridor का रास्ता साफ; NH-46 को लेकर हाई कोर्ट, वाइल्डलाइफ बोर्ड व केंद्र की मंजूरी, NHAI करेगा काम