'घर में गोबर भरना तो दूर, आंख उठाकर की भी देखा, तो सरिया आदिवासी फूंक देंगे क्रांति का बिगुल'

Pritam Singh Lodhi Controversy: शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे के करैरा में हुए थार कांड के बाद उनके बचाव में उतरे विधायक प्रीतम लोधी ने करैरा एसडीओपी को धमकी देते हुए कहा था कि करेरा उनके डैडी की नहीं है. उन्होंने यहां तक ऐलान कर दिया था कि वह 15 दिन के अल्टीमेटम के बाद एसडीओपी के बंगले को गोबर से भर देंगे. इस बात से नाराज शिवपुरी जिले की सहरिया क्रांति (आदिवासी) के सदस्यों ने ऐलान करते हुए कहा कि गोबर भरना तो दूर की बात है, अगर एसडीओ की तरफ आंख उठाकर भी किसी बाहुबली ने देखा, तो नतीजा अच्छा नहीं होगा.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
'घर में गोबर भरना तो दूर, आंख उठाकर की भी देखा, तो सरिया आदिवासी फूंक देंगे क्रांति का बिगुल'
Atul gaur

Protest against Pritam Singh Lodhi: SDOP आयुष जाखड़ (Ayush Jakhar) के खिलाफ विधायक प्रीतम लोधी (Pritam Singh Lodhi) को भारी पड़ता दिख रहा है. एक तरफ उनके बयान की प्रदेश भर के पुलिस ऑफिसर विरोध कर रहे हैं. वहीं, अब सहरिया आदिवासियों के एक संगठन सहरिया क्रांति आदिवासी के सदस्यों ने उनके खिलाफ विरोध का न सिर्फ बिगुल फूंक दिया है, बल्कि खुली चेतावनी भी दे दी है. दरअसल, मध्य प्रदेश के शिवपुरी में रहने वाले सहरिया आदिवासियों के एक संगठन सहरिया क्रांति आदिवासी के सदस्यों ने ऐलान करते हुए कहा है कि अगर किसी बाहुबली ने SDOP आयुष जाखड़ की तरफ आंख उठा करके भी देखा, तो बड़ी आफत खड़ी कर देंगे. उन्होंने चेतावनी देते हुए ऐलान किया कि लाखों की संख्या में प्रदेश के सभी आदिवासी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे.

गौरतलब है कि शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे के करैरा में हुए थार कांड के बाद उनके बचाव में उतरे विधायक प्रीतम लोधी ने करैरा एसडीओपी को धमकी देते हुए कहा था कि करेरा उनके डैडी की नहीं है. उन्होंने यहां तक ऐलान कर दिया था कि वह 15 दिन के अल्टीमेटम के बाद एसडीओपी के बंगले को गोबर से भर देंगे. इस बात से नाराज शिवपुरी जिले की सहरिया क्रांति (आदिवासी) के सदस्यों ने ऐलान करते हुए कहा कि गोबर भरना तो दूर की बात है, अगर एसडीओ की तरफ आंख उठाकर भी किसी बाहुबली ने देखा, तो नतीजा अच्छा नहीं होगा.

Advertisement

चौतरफा विरोध में घिरे लोधी

सरिया क्रांति के तमाम सदस्यों ने यह बात अपने एक प्रेस बयान में कही है. उन्होंने वीडियो जारी करते हुए बाहुबली विधायक प्रीतम सिंह लोधी को खुली चुनौती देने के साथ ही सड़कों पर उतरकर आंदोलन छेड़ने की बात कही है. दरअसल, मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बयान के बाद बयान और एक के बाद एक धमकी के मामले में न केवल विपक्ष भाजपा और विधायक पर हमलावर है, बल्कि अब कई सामाजिक संगठनों ने भी उनके विरोध में उतरने का फैसला कर लिया है.

आईपीएस एसोसिएशन भी कर रहा है विरोध

इससे पहले आईपीएस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग के साथ ही विधायक के खिलाफ सिविल सर्विसेज दिवस के दिन निंदा प्रस्ताव पारित करने का ऐलान किया है. वहीं, दूसरी तरफ अब क्रांति सहरिया आदिवासी भी जागने लगे हैं और उन्होंने यह ऐलान करके विधायक की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है. बताना जरूरी है कि विधायक प्रीतम सिंह लोधी खुद अपने मुंह से बयां कर चुके हैं कि उनका इतिहास देख लीजिए. खुद यह भी बता चुके हैं कि उनके खिलाफ लगभग 60 से ज्यादा मुकदमे विचाराधीन है.

यह भी पढ़ें- न्याय दो या दे दो फांसी, सूदखोरों से परेशान महिला का जनसुनवाई में हंगामा, पति खा चुका है जहर

इससे पहले वह अपने हजारों समर्थकों के साथ शिवपुरी के माधव चौक चौराहे पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौर के खिलाफ भी जुबानी हमला बोलकर उनका हुक्का पानी बंद कर देने की धमकी दे चुके हैं. मामले में न केवल राजनीतिक गरमा गई है. 

यह भी पढ़ें-  20 लाख नहीं मिले तो पेट्रोल लेकर 60 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ी महिला, ग्वालियर में हाई-वोल्टेज ड्रामा

Advertisement
Topics mentioned in this article