Milk Price Hike: मध्य प्रदेश में सांची दुग्ध संघ ने सांची दूध की कीमतों में प्रति लीटर 2 रुपए की बढोत्तरी की घोषणा की है. दूध की कीमतों में वृद्धि की नई दरे गत 15 जुलाई से लागू हो गई हैं. राजधानी भोपाल में भी सांची दूध की कीमतों में वृद्धि लागू होंगी, जबकि इंदौर के लिए भी संघ ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.
सांची दूग्ध संघ द्वारा दूध की बढ़ाई गई कीमतें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, बुंदेलखंड और उज्जैन लागू होंगे. संघ के मुताबिक प्रति लीटर 2 रुपए में वृद्धि से अब चाय स्पेशल सांची दूध 50 रुपए की बजाय 52 रुपए में मिलेंगे, जबकि टोंड मिल्क की कीमत 52 से बढ़ाकर 54 कर दिया गया है. वहीं, फुल क्रीक दूध की कीमत 64 से बढ़कर 66 रुपए हो गईं हैं.
Advertisement
Topics mentioned in this article