Tiger Death News: रानी दुर्गावती अभयारण्य में बाघ की मौत, 1 माह पहले कान्हा टाइगर रिजर्व से लाया गया था

Tiger Death: वन मंडल अधिकारी ने बताया कि पिछले महीने कान्हा टाइगर रिजर्व से लाए गए नर बाघ के शव को मोहली रेंज अंतर्गत मानेगांव बीट के कोर क्षेत्र में रविवार शाम बरामद किया गया. आशंका जताई जा रही है कि मृत पाए गए बाघ का किसी दूसरे बाघ से संघर्ष हुआ, जिसके चलते उसकी मौत हुई होगी. इलाके में दूसरे बाघ के पगपार्क भी पाए गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
TIGER DEAD BODY FOUND IN RANI DURGAVATI SANCTUARY

Tiger Found Dead: मध्य प्रदेश के सागर जिले में स्थित रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में सोमवार को एक नर बाघ का शव मिला है. वन विभाग के एक अधिकारी ने नर बाघ का शव मिलने की जानकारी देते हुए बताया कि मृत पाए गए नर बाघ को एक माह पहले ही कान्हा बाघ अभयारण्य रिजर्व से रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व लाया गया था. मृत बाघ की उम्र तीन से चार साल के बीच बताई जा रही है.

वन मंडल अधिकारी ने बताया कि पिछले महीने कान्हा टाइगर रिजर्व से लाए गए नर बाघ के शव को मोहली रेंज अंतर्गत मानेगांव बीट के कोर क्षेत्र में रविवार शाम बरामद किया गया. आशंका जताई जा रही है कि मृत पाए गए बाघ का किसी दूसरे बाघ से संघर्ष हुआ, जिसके चलते उसकी मौत हुई होगी. इलाके में दूसरे बाघ के पगपार्क भी पाए गए हैं.

ये भी पढ़ें- Man Vs Wild: झोपड़ी से खींचकर युवक को जंगल ले गया बाघ, अगले दिन मिली लाश, पेशे से रसोइया था मृतक

नर बाघ की मौत के पीछे क्षेत्रीय संघर्ष की आशंका

वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) रजनीश कुमार सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जांच में अभ्यारण्य में मृत पाए गए नर बाघ की मौत के पीछे क्षेत्रीय संघर्ष की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगी. उन्होंने कहा कि घटनास्थल के आसपास दूसरे बाघ के पगमार्क मिले हैं, जिससे संघर्ष की संभावना दिखाई दे रही है.

 राज्य में मरने वाले बाघों की संख्या बढ़कर हुई 10

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और उसके हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि रानी दुर्गावती अभयारण्य में इस बाघ की मौत के साथ ही इस साल राज्य में मरने वाले बाघों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है.

Advertisement

ये भी पढ़ें-Indore Brutal Murder: साइकोपैथ निकला प्रेमी, मर्डर के बाद प्रेमिका के साथ की थी हद पार दरिंदगी, निर्वस्त्र मिली थी MBA छात्रा की लाश