मेडिकल कॉलेज में भर्ती 3 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी मरीज के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

Rape In Medical Callege: आरोप है कि अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने सर्जिकल वार्ड में भर्ती मासूम बच्ची को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया. घटना सामने आने के बाद अस्पताल में हड़कंप है. घटना से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. बड़ी बात है कि आरोपी मरीज ने घटना को अंजाम देने के बाद आराम से मेडिकल कॉलेज से फरार भी हो गया.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
RAPE WITH 3 YEAR OLD GIRL ADMITTED IN BUNDELKHAND MEDICAL COLLEGE

Girl Child Raped Admitted In Hospital: मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक तीन वर्षीय मासूम के साथ अस्पताल में दरिंदगी का मामला सामने आया है. वारदात शहर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हुआ है, जहां मासूम इलाज के लिए भर्ती थी. इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली इस घटना को वहां भर्ती मरीज ने अंजाम दिया. इलाज के लिए भर्ती मासूम के साथ अस्पताल परिसर में हुई दरिंदगी की खबर ने पूरे शहर को झकझोर दिया है.

आरोप है कि अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने सर्जिकल वार्ड में भर्ती मासूम बच्ची को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया. घटना सामने आने के बाद अस्पताल में हड़कंप है. घटना से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. बड़ी बात है कि आरोपी मरीज ने घटना को अंजाम देने के बाद आराम से मेडिकल कॉलेज से फरार भी हो गया.

ये भी पढ़ें-Rape And Blackmail: शादी का झांसा देकर आरोपी ने विधवा से बनाए संबंध, फिर अजीबोगरीब डिमांड रख विवाह से मुकर गया

Advertisement

परिजनों के साथ इलाज कराने के लिए मेडिकल कॉलेज भर्ती हुई थी मासूम

रिपोर्ट के मुताबिक दुष्कर्म की शिकार हुई मासूम बच्ची अपने परिजनों के साथ इलाज कराने के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज आई थी और सर्जिकल वार्ड में भर्ती थी. बताया जा रहा है कि घटना के समय बच्ची वार्ड में बने बाथरूम में गई थी. इसी दौरान पीछे से अस्पताल में भर्ती एक आरोपी मरीज भी बाथरूम में घुस गया और मासूम के साथ गलत हरकत करने के बाद मौके से फरार हो गया.

मां से इशारों-इशारों में मासूम ने अपने साथ हुई हैवानियत की पूरी बात बताई

दुष्कर्म की शिकार हुई मासूम ने रोते हुए जब अपनी मां से आपबीती सुनाई तब जाकर घटना का खुलासा हुआ. मासूम ने इशारों-इशारों में अपनी मां से अपने साथ हुई हैवानियत की पूरी बात बताई. यह सुनते ही परिजन घबरा गए और तुरंत अस्पताल प्रबंधन को मामले की सूचना दी. घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें-सड़क पर लावारिस मिले 3 मासूम, रोते-रोते बोले, “मम्मी टॉफी लेने गई है'', लापता मां की तलाश में अब CCTV फुटेज खंगाल रही है पुलिस

हैवानियत की शिकार हुई 3 वर्षीय मासूम की मां की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में आरोपी मरीज के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस अब अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है. बताया जाता है मामले की जांच में जुटी पुलिस ने अपनी प्रारंभिक जांच में आरोपी की पहचान कर ली है.

ये भी पढ़ें-10 साल तक किया यौन उत्पीड़न, फिर बुर्का पहनने के लिए बनाने लगे दवाब, पीड़िता की शिकायत पर धरे गए 4 आरोपी

Advertisement

आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया

मामले में सागर सीएसपी ललित कुमार कश्यप ने बताया कि बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है. आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है. उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी.

घटना ने अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर कई सवाल खड़े कर दिए

गौरतलब है घटना के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में आक्रोश का माहौल है. लोगों का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. वहीं, इस घटना ने अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

Advertisement

ये भी पढ़ें-मायके की जमीन चाहता था पति... रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर मां-बेटी ने किया सुसाइड