Encroachment Drive: वन विभाग की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, सागर जिले में करीब 400 एकड़ वन भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

Encroachment Drive In Sagar District: करीब 400 एकड़ वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के आदेश के पालन के लिए गठित विशेष टीम मंडल अधिकारी चंद्रशेखर सिंह के निर्देशन में उप वनमंडल अधिकारी उत्तर सागर शैलेश माचरा के मार्ग दर्शन और परिक्षेत्र अधिकारी लाखन सिंह ठाकुर के नेतृत्व में संचालित की गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
forest department biggest action against encroachment

Action Against Encroachment: सागर जिले में वन विभाग ने अतिक्रमण के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को उत्तर वन मंडल सागर अंतर्गत वन परिक्षेत्र बांदरी में करीब 400 एकड़ वन भूमि को मुक्त कराया. वन भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में विभाग ने 150 हेक्टेयर भूमि को मुक्त कराने में सफलता पाई. 

करीब 400 एकड़ वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के आदेश के पालन के लिए गठित विशेष टीम मंडल अधिकारी चंद्रशेखर सिंह के निर्देशन में उप वनमंडल अधिकारी उत्तर सागर शैलेश माचरा के मार्ग दर्शन और परिक्षेत्र अधिकारी लाखन सिंह ठाकुर के नेतृत्व में संचालित की गई.

ये भी पढ़ें-Good News: MP सरकार दे रही है कृषि आधारित उद्योगों को 50 फीसदी तक की सब्सिडी, सीएम मोहन ने किया ऐलान

वन विभाग के 400 एकड़ भूमि पर कई वर्षों से अवैध रूप से खेती कर रहे थे अतिक्रमणकारी

रिपोर्ट के मुताबिक वन परिक्षेत्र बांदरी के वीट पथरिया चिंटाई अंतर्गत कक्ष क्रमांक पी.एफ.-254 की वन भूमि पर पिछले कई वर्षों से अतिक्रमणकारियों द्वारा अवैध रूप से खेती की जा रही थी. जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स की बैठक में बुंदेल सिंह सहित अन्य अतिक्रमणकारियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने का आदेश पारित किया गया.

Advertisement

अतिक्रमण के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई में मौजूद रहा सीसीएफ व दक्षिण सागर उड़नदस्ता दल

अतिक्रमण के खिलाफ इस संयुक्त कार्रवाई में सीसीएफ उड़नदस्ता दल, वनमंडल दक्षिण सागर उड़नदस्ता दल, थाना प्रभारी बांदरी योगेंद्र सिंह, उजनेट चौकी प्रभारी मनोज वास्कले सहित स्टाफ, रेंजर बी.एन. सोलंकी, जी.पी. शाक्य, शुभम जैन एवं बंडा, खुरई, मालथौन, उत्तर सागर और बांदरी का वन अमला सक्रिय रूप से मौजूद रहा.

ये भी पढ़ें-Transfer Policy 2025 :तबादले के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी जून की इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन, 25 जून तक पूरी होगी प्रक्रिया

वन भूमि से अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग द्वारा की गई अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई के दौरान 4 जेसीबी मशीनों की मदद से वन भूमि की सीमा पर CPT खंती की खुदाई कर जमीन को चिन्हित किया गया और उसे बाद 400 एकड़ वन भूमि से अतिक्रमण को पूरी तरह से हटाया गया.

भविष्य में भी वन भूमि पर अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाता रहेगा वन विभाग

उत्तर वन मंडल सागर DFO चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि वन विभाग की यह कार्रवाई पर्यावरण संरक्षण और सरकारी जमीन की रक्षा की दिशा में एक बड़ी सफलता के रूप में देखी जा रही है. अधिकारियों ने साफ संकेत दिए हैं कि भविष्य में भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे.

ये भी पढ़ें-'विकास जरूरी, लेकिन ऐसा नहीं जो लोगों को बेघर कर दे', सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम साय को लिखा पत्र

Advertisement