बारातियों से भरी लग्जरी गाड़ी और टैंकर की भीषण टक्कर से थर्राया बड़वानी, 5 की मौत से खुशियां मातम में तब्दील

Road Accident in Madhya Pradesh: एक खुशी का माहौल पल भर में मातम में बदल गया, जहां लग्जरी गाड़ी से शादी समारोह की खुशियों में शामिल होने जा रहे हैं बारातियों की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई, जिसमें तीन की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक की जुलवानिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. इसके अलावा, पांचवें घायल की बड़वानी के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत हो गई. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Barwani Road Accident: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बड़वानी (Barwani) मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई. दरअसल, बड़वानी जिले के जुलवानिया में एक भीषण सड़क हादसे में पांच  लोगों की जान चली गई. इसके अलावा, पांचवें घायल की बड़वानी के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी लोग एक बारात में शामिल होने जा रहे थे.

दरअसल, खरगोन रोड पर जुलवानिया टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार टैंकर ने फोर व्हीलर वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद घायलों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जुलवानिया पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया. इसके अलावा, पांचवें घायल की बड़वानी के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत हो गई. वहीं, तीन गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बड़वानी रेफर किया गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- MP Crime news: भांजे के प्यार में पति की हत्या, महिला बोली-मुझे कोई अफसोस नहीं, अब मैं आजाद हूं

इस पूरे हादसे पर जुलवानिया थाना प्रभारी रामकुमार पाटिल ने बताया जा रहा है कि सभी यात्री बारात में शामिल होने जा रहे थे. डीजल खत्म होने के कारण वे जुलवानिया आए थे और लौटते समय यह हादसा हो गया. प्राथमिक जानकारी के अनुसार, खरगोन की ओर से आ रहे टैंकर ने सामने से टक्कर मार दी. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें-  कलेक्टर मैडम ! 34 एकड़ की फसल रातों-रात गायब; सागर में किसान की फरियाद ने खड़ा किया सवाल

Topics mentioned in this article