सेल्फी ले रहे दोस्तों को डंपर ने रौंदा, 5 की मौत; एमपी में NH-45 पर भीषण सड़क हादसा

नरसिंहपुर जिले में रविवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर खड़े छह दोस्तों को डंपर ने कुचल दिया, जिससे 4 दोस्तों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
घायल को अस्पताल ले जाते हुए.
NDTV

Road Accident: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया. एक डंपर ने NH-45 पर छह लोगों को रौंद दिया है, जिसमें 5 दोस्तों की मौत हो गई. एक घायल हैं, जिसे जबलपुर रेफर किया गया है. सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन डंपर हादसे के तुरंत बाद फरार हो गया.

जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी के अनुसार, छह दोस्त हाथीनाला वाटर फॉल घूमने आए थे. वह सुआतला थाने के इंदिरा नगर में नेशनल हाईवे-45 पर कार से उतरकर सेल्फी और फोटो ले रहे थे, तभी तेज रफ्तार डंपर ने सभी दोस्तों को रौंद दिया.

Advertisement

पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे

एक की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि तीन की रास्ते में और एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. एक युवक का इलाज जारी है. सूचना मिलते ही एसपी ऋषिकेश मीणा, एडिशनल एसपी संदीप भूरिया और सुआतला थाना प्रभारी प्रियंका केवट सहित पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई.

ये हैं मृतक

मृतकों में पावला के रहने वाले राजेंद्र पटेल भी शामिल है, जिसने मौके पर दम तोड़ दिया था. इसके अलावा पावला के रहने वाले वीरेंद्र लोधी (20), रामपाल लोधी (21) और बरपटी निवासी जयपाल लोधी (30) की भी मौत हो गई, इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में शहपुरा के पास दम तोड़ दिया.

वहीं, बरपटी के ही रहने वाले नीरज लोधी (25) ने जबलपुर के नेताजी सभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया. अब आकाश लोधी (24) अस्पताल में भर्ती है, जो जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है.

डंपर वाला अब भी फरार

अभी भी डंपर वाला फरार फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. आसपास के सीसीटीवी में डंपर को पहचानने की कोशिश की जा रही है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- गुना NH-46 पर भीषण हादसा: हंसता-खेलता परिवार एक झटके में खत्म, पति-पत्नी और मासूम बच्चे की मौत