रुपये दोगुने करने के नाम पर रीवा में करोड़ों की ठगी: दंपती ने भांजी को भी नहीं छोड़ा, 26 लोगों को बनाया शिकार

आरोप है कि एक दंपती ने निवेश पर रकम दोगुनी करने का भरोसा दिलाकर कई लोगों से धन जमा कराया और बाद में फरार हो गया. कार्रवाई नहीं होने से नाराज पीड़ितों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins

मध्य प्रदेश के रीवा में लोगों को पैसा दोगुना करने का लालच देकर कथित तौर पर करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. ठग दंपति ने किसी से गोल्ड इन्वेस्टमेंट के नाम पर, तो किसी से प्रॉपर्टी और विदेश से पैसा दुगना करने के नाम पर ठगी की. इस दंपति ने अपनी सगी भांजी को भी नहीं छोड़ा... दोनों ने मिलकर भांजी की शादी के लिए जमा 13 लाख 60 हजार रुपये हड़प लिए. इसके अलावा एक अनाथ लड़की से डेढ़ लाख रुपये ठगे. साथ ही स्कूल टीचर को झांसे में लेकर उनसे ठगी की. इतना ही नहीं उनके परिचितों के लाखों रुपये लेकर फरार हो गए. सभी को शहर के रसूखदार लोगों से मिलवाया और अपने झांसे में ले लिया. दंपति ने कुल 26 लोगों को ठगी का शिकार बनाया.

26 लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी

लोगों ने आरोप लगाया है कि एक दंपती ने निवेश पर रकम दोगुनी करने का भरोसा दिलाकर सैकड़ों लोगों से धन जमा कराया और बाद में फरार हो गया. कार्रवाई नहीं होने से नाराज 26 पीड़ितों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर अकंला सुल्ताना उर्फ नंदा उसके पति असलम, सुनीता पाठक और रोशनी मैत्रे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

Advertisement

पीड़ितों के अनुसार, स्कूल संचालिका ने 26 लोगों से ठगी की, जिसमें ज्यादातर स्कूल की टीचर, उनके रिश्तेदार शामिल है. इन लोगों ने अपने आसपास के लोगों जोड़ा और पैसे जमा कराए. शिकायतकर्ता के अनुसार, स्कूल संचालिका हर महीने की 10, 20 और 30 तारीख को मीटिंग करती थी, जिसमें वो लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखाए. इसके बाद शहर के बेहद प्रतिष्ठित और सम्मानित लोगों के चेहरे को आगे करके करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया.

टीचर से गोल्ड और प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट के नाम 40 लाख की ठगी

स्कूल की टीचर प्रिया ने अपने और आसपास के लोगों से गोल्ड और प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट के नाम पर लगभग 40 लाख रुपये लगवा दिए. वहीं परवीन भी दोगुना पैसे के लालच में आकर दंपति के झांसे में आ गई. इतना ही नहीं उन्होंने अपने और अपने परिचितों के 50 लाख रुपये दुगना करने के लालच में दे दिए. बात यही नहीं खत्म हुई. मुस्कान अंसारी जिसके माता-पिता दोनों नहीं है और वो अपने मामा मामी के पास रहती है. तिनके तिनके करके डेढ़ लाख रुपये एकत्र किए गए थे, जो दंपति ने ठग लिए.

प्रिंसिपल बनाने के नाम पर भांजी को ठगा

लोगों पर विश्वास जताने के लिए वो अपनी सगी भांजी को भी नहीं छोड़ा. दंपति ने भांजी से कहा कि गयानंदन के नाम से स्कूल खोलेगी. वहां तुम प्रिंसिपल बनोगी, तुम्हारी शादी का पैसा डबल हो जाएगा. मामी पर विश्वास नहीं करोगी, तो किस पर विश्वास करोगी. इसके बाद उसने 13 लाख 60 हजार रुपये ठग लिए. इसी तरह 26 लोग दंपति के शिकार हुए हैं. 

एफआईआर दर्ज नहीं होने से नाराजगी

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि हमें मोहरा बनाया गया, बड़े-बड़े लोगों से मिलवाया गया, जिनकी पहुंच बहुत ऊपर तक है, हम उनको जानते थे, पहचानते थे, हम उनके झांसे में आ गए और हमने अपनी जीवन भर की पूंजी तो लगा दी. साथ में अपने परिचितों के पैसे भी डुबो दिए. अब हम पर भारी दबाव है. हमारे पास आत्महत्या करने के अलावा कोई चारा नहीं है. हमारे पास बैंक स्टेटमेंट है, यूपीआई ट्रांजैक्शन के अलावा हाथ से लिखी डायरी है, जिसमें रकम अंकित है. व्हाट्सऐप चैट उपलब्ध है, ऑडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध है... मीटिंग के वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध है, जो हर महीने के 10, 20 और 30 तारीख को होती थी.

Advertisement

कार्रवाई की मांग

शिकायतकर्ताओं ने बताया कि हमारे पास सभी साक्ष्य मौजूद है, इसके बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है. आज सभी शिकायतकर्ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और उनसे मुलाकात की. एसपी को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है. 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जितने भी बयान आए हैं, सबके कथन अलग-अलग हैं. हम जांच करवा रहे हैं. जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री साय ने समझी सीएम हेल्पलाइन की प्रक्रिया, शिकायतकर्ता से कॉल पर की बात, अधिकारियों को दिए निर्देश  

ये भी पढ़ें: बांगों बांध हत्याकांड: 5 साल बाद आया फैसला, जीजा को उम्रकैद, पिता को 3 साल की मिली सजा

Topics mentioned in this article