रतलाम में HC वकील को कार ने मारी टक्कर, फिर कुछ दूरी तक घसीटा, मौत पर भड़का आक्रोश; वकीलों ने थाने में की नारेबाजी

Ratlam Hit and Run Case: रतलाम में हिट एंड रन का मामला सामने आया है. यहां एक वकील को कार चालक ने टक्कर मार दी और फिर कुछ दूरी तक घसीटता रहा. इसके बाद चालक ने उसके ऊपर कार चढ़ा दी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Ratlam Hit and Run Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में देर शाम हुए दर्दनाक हिट एंड रन हादसे में हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता की मौत के बाद अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया. घटना सीएसपी कार्यालय के पास हुई, जहां तेज रफ्तार कार ने एक दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक ने टक्कर मारने के बाद वाहन सवार को कुछ दूरी तक घसीटा और फिर उसके ऊपर कार चढ़ाकर मौके से फरार हो गया.

रतलाम में हिट एंड रन का मामला

घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे सीएसपी रतलाम ने वहां से गुजर रही एंबुलेंस को रुकवाया और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. बाद में मृतक की पहचान रतलाम न्यायालय के हाईकोर्ट अधिवक्ता के रूप में हुई.

Advertisement

हाईकोर्ट वकील की मौत पर भड़का आक्रोश

वकील की मौत की खबर मिलते ही अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया. बड़ी संख्या में वकील स्टेशन रोड थाने पहुंचे और थाने के भीतर जमकर नारेबाजी की. इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी विरोध जताया गया. अधिवक्ताओं की मांग थी कि आरोपी चालक को तत्काल गिरफ्तार किया जाए तथा दिल्ली नंबर प्लेट लगी “भारत सरकार” लिखी कार किसकी है, इसकी जांच की जाए.

एसोसिएशन अध्यक्ष ने दी चेतावनी

मामला बढ़ता देख बार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश शर्मा ने आत्मदाह की चेतावनी तक दे डाली. बढ़ते दबाव के बीच पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया. कार पर दिल्ली नंबर प्लेट लगी थी और उस पर “भारत सरकार” लिखा हुआ था. देर रात पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: Success Story: सफलता उम्र की मोहताज नहीं... 2nd क्लास की छात्रा ओजस्वी का कमाल, देगी 5वीं बोर्ड परीक्षा

Topics mentioned in this article