राजगढ़ पुराने थाने के पास लगी आग, रिकॉर्ड रूम जलकर खाक; पुलिस-फायर ब्रिगेड मौके पर

एमपी के राजगढ़ शहर के बड़ा महल इलाके में पुराने थाने के पास बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई. आग की चपेट में आने से पास स्थित रिकॉर्ड रूम पूरी तरह जलकर खाक हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Record Room Fire Rajgarh: रायगढ़ शहर के बड़ा महल इलाके में पुराने थाने के पास बुधवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही समय में पास स्थित रिकॉर्ड रूम इसकी चपेट में आ गया और वहां रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया. यह वही जगह है जहां एक जमाने में कलेक्टर ऑफिस लगा करता था, इसलिए घटना को लेकर लोगों में चिंता और अफरा‑तफरी देखने को मिली.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश शुरू की गई. कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची और काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक रिकॉर्ड रूम पूरी तरह जल चुका था. आग कैसे लगी, इसका कारण अभी साफ नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

Advertisement

खबर का अपडेट जारी है...