फाइल फोटो
भोपाल:
Rajesh Rajora: भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ राजेश राजोरा को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) नियुक्त किया गया है. मध्य प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि 1994 बैच के आईएएस अधिकारी संजय कुमार शुक्ला को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है.
अधिकारी ने बताया कि1990 बैच के अधिकारी राजोरा नर्मदा घाटी विकास विभाग और जल संसाधन विभाग के उपाध्यक्ष का कार्यभार भी संभालते रहेंगे. उन्होंने बताया कि शुक्ला महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव के साथ-साथ योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का भी कार्यभार संभालते रहेंगे.
Advertisement
ये भी पढ़ें-Analysis: उपचुनाव में रोके नहीं रुकेंगे कमलेश? अमरवाड़ा में खिलेगा कमल या कमलनाथ का हाथ थामेंगे वोटर्स!
Topics mentioned in this article