Sonam-Raj Clash: पुलिस के किस सवाल पर आपस में भिड़ गए सोनम-राज ! पूछताछ में सामने आया असली मास्टरमाइंड

Raja Raghuvanshi Murder Case: शिलांग पुलिस पिछले कई दिनों से सोनम, राज, आकाश, विशाल और आनंद से पूछताछ कर रही है. इस पूछताछ के दौरान चौंकाने वाले कई खुलासे हुए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Raja Raghuvanshi Murder: राजा रघुवंशी के हत्या के मामले में हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. दरअसल, सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) सहित पांचों आरोपी इस वक्त शिलॉन्ग पुलिस की कस्टडी में हैं. सभी से पुलिस रोजाना आठ घंटों तक पूछताछ कर रही है. इस दौरान यह कोशिश की जा रही है कि हर मुमकिन सबूत पुलिस के हाथ लगे. हालांकि पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने सोनम और उसका प्रेमी राज आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर हत्या के आरोप लगते हुए नजर आए. 

सोनम-राज ने एक-दूसरे पर लगाए हत्या का आरोप

राज कुशवाह ने कहा, 'सोनम ने हत्या की है... सोनम ने कहा, 'राज ने हत्या की है..' यह कोई सीरियल की कहानी नहीं यह उस घिनौने हत्याकांड का सच है जिसका खून मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाह के हाथों पर लगा है.

Advertisement

दरअसल, शिलांग पुलिस पिछले कई दिनों से सोनम, राज कुशवाह, आकाश, विशाल और आनंद से पूछताछ कर रही है. पूछताछ में जब सोनम और राज से हत्याकांड के मास्टरमाइंड के बारे में पूछा गया तो दोनों एक दूसरे पर इसके इल्जाम लगते हुए नजर आए.

ये है राजा हत्याकांड का मास्टरमाइंड !

सोनम ने राज और राज ने सोनम पर मर्डर का आरोप लगाए. हालांकि इस दौरान पुलिस ने कई सवाल जवाब किए, जिसका नतीजा सामने आया कि सोनम रघुवंशी का प्रेमी राज कुशवाह इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड है और सोनम और राजा की शादी के ठीक 11 दिन पहले से राजा रघुवंशी की हत्या की तैयारी की जा चुकी थी.  

राजा के शरीर पर मल्टीपल इंजरी

सोनम-राज सहित सभी आरोपियों ने राजा रघुवंशी की हत्या कर उसके शव को 300 फीट गहरी खाई में फेंक दिया था. इस खाई की भी रेकी पहले से की जा चुकी थी, जहां राजा का शव मिला था. बता दें कि राजा के शव पर कई चोट के निशान और मल्टीपल फ्रैक्चर भी थे. यह खुलासा शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है. 

ये भी पढ़े: राजा रघुवंशी हत्याकांड: इंदौर में परिजनों और शहरवासियों ने निकाला कैंडल मार्च, आरोपियों को फांसी देने की मांग

Advertisement

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.