Sonam Raghuvanshi Case: सोनम रघुवंशी को लेकर खुलेंगे नए राज! इंदौर में ठहरी मेघालय पुलिस क्या तलाश रही?

Raja-Sonam Raghuvanshi Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलॉन्ग पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है. इस मामले में हत्याकांड के मास्टरमाइंड राजा की पत्नी सोनम और उसका प्रेमी राज कुशवाह हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Sonam Raghuvanshi News: राजा रघुवंशी हत्याकांड में हर दिन कुछ न कुछ नए खुलासे होते जा रहे हैं. मर्डर केस के आरोपी शिलॉन्ग पुलिस के रिमांड में हैं, जिनसे पूछताछ जारी हैं. उनसे हर दिन हत्याकांड से जुड़ी बातें सामने आ रही हैं. मेघालय पुलिस की एक टीम इंदौर में भी है, जहां उसने बुधवार को सोनम रघुवंशी के मायके वालों से पूछताछ की है.

राज कुशवाह और सोनम रघुवंशी

पुलिस ने सोनम रघुवंशी के कॉल रिकॉर्ड भी निकाले हैं, जिससे पता चला था कि सोनम संजय वर्मा नाम के शख्स को महीने भर में 200 से ज्यादा बार कॉल किए हैं. उसने संजय को शादी से पहले 100 से ज्यादा बार कॉल किए थे. पुलिस को लगा कि इस हत्याकांड में शामिल पांच अन्य आरोपियों के अलावा भी कोई है. इस दौरान इंदौर में मौजूद शिलॉन्ग पुलिस की टीम ने सोनम के परिजनों से भी संजय के बारे में पूछा था, लेकिन उन्होंने ऐसी जानकारी होने से मना कर दिया था. फिर जांच को आगे बढ़ाया तो पुलिस को पता चला कि संजय वर्मा कोई और नहीं, सोनम का प्रेमी राज कुशवाह ही है, जिसने राज का नंबर संजय के नाम से सेव करके रखा था.

Advertisement

Raja Raghuvanshi Murder Case: जानकारी जुटा रही पुलिस

मेघालय पुलिस की एसआईटी टीम इंदौर में हत्याकांड मामले पूछताछ और तलाशी कर और जानकारी जुटा रही है. राजा के आभूषणों का क्या हुआ, सोनम ने परिवार के किसी अन्य व्यक्ति के बैंक खाते का इस्तेमाल क्यों किया, इसकी जांच की जा रही है.

इंदौर में ही है SIT

राजा हत्याकांड मामले को लेकर एसआईटी टीम कई दिनों से इंदौर में ठहरी हुई है. इससे लग रहा है कि मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं.

हनीमून पर कर दी हत्या (Honeymoon Murder in Meghalaya)

11 मई को शादी के बाद सोनम राजा को हनीमून मनाने के लिए मेघालय ले गई. 22 मई को पहुंचने के बाद वह 23 मई को शिलॉन्ग के सोहरा (चेरापूंजी) पहुंचे. सोनम फोटो खिंचाने के बहाने राजा को सुनसान जगह पर ले गई. दोनों किराये की स्कूटी से गए थे. वहीं, सोनम ने तीनों हत्यारोपियों को भी बुला रखा था और सभी अलग-अलग स्कूटी से थे. यह हत्यारोपी राज कुशवाह के दोस्त हैं. तीनों आरोपियों के नाम विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी हैं. हालांकि, पहले यह भाड़े के हत्यारे बताए जा रहे थे.

तीनों ने राजा की हत्या की, फिर सोनम के साथ मिलकर शव को खाई में फेंक दिया. 2 जून को राजा का शव खाई में मिला. फिर 8 जून को सोनम गिरफ्तार हो गई. वहीं, आरोपी भी पकड़े गए. इसके बाद मामले के खुलासे हो रहे हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें- Raja-Sonam Raghuvanshi Update: राजा-सोनम से आगे-आगे चल रहे थे तीनों आरोपी, ट्रैकिंग का एक और वीडियो VIDEO वायरल

ये भी पढ़ें- सोनम की आखिरी भूल ! Whatsapp चेक किया और शिलांग पुलिस को पता चल गया लोकेशन


MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.