Inhuman Act: भगाकर बेटी से शादी करने के लिए आरोपी के पिता से हैवानियत, अगवा कर परिजनों ने बुजुर्ग को पिलाई पेशाब

Madhya Pradesh, Raisen Elderly Man: बुजुर्ग को पेशाब पिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बुजुर्ग को कार में बैठा हुआ है, जहां उसके साथ मारपीट की जा रही है और फिर बोतल में पेशाब को पीने के लिए मजबूर किया गया. बुजुर्ग के साथ हैवानियत का वीडियो वायरल होने के बाद न्याय की गुहार करते हुए बुजुर्ग ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
BRIDE FAMILY FORCED ELDERLY TO DRINK URINE

Elderly Forced To Drink Urin: रायसेन जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग को पेशाब पिलाया गया. बुजुर्ग के साथ ये हैवानियत लड़की के परिजनों ने इसलिए अंजाम दिया, क्योंकि बुजुर्ग के बेटे ने उनके घर की बेटी से भागकर शादी की थी. करीब 10-12 लोगों ने पहले बुजुर्ग को अगवा किया और फिर बर्बरतापूर्ण पीटने के बाद बुजुर्ग को पेशाब पीने के लिए मजबूर किया. परिजन यहीं नहीं रूके, वारदात का वीडियो रिकॉर्ड कर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है.

बुजुर्ग को पेशाब पिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बुजुर्ग को कार में बैठा हुआ है, जहां उसके साथ मारपीट की जा रही है और फिर बोतल में पेशाब को पीने के लिए मजबूर किया गया. बुजुर्ग के साथ हैवानियत का वीडियो वायरल होने के बाद न्याय की गुहार करते हुए बुजुर्ग ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ें-Double Murder: लोहे की रॉड से पीट-पीटकर बहन ने मां और भाई की ले ली जान, मामूली कहासुनी में हत्या को दिया अंजाम

भगाकर बेटी से शादी करने की सजा परिजनों ने उसके बुजुर्ग पिता को दी  

रिपोर्ट के मुताबिक एक बुजुर्ग के साथ यह अमानवीय व्यवहार जिला मुख्यालय के ग्राम अगरिया मारखो में किया गया. बताया जाता है कि बुजुर्ग के साथ हैवानियत उसके बेटे के गांव की एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग और भगाकर शादी करने के लिए की गई है. परिजनों ने बुजुर्ग को अगवा कर गाड़ी में लेकर गए और मार-पिटाई करने के बाद बुजुर्ग को बोतल में पेशाब भरकर पीने को मजबूर किया और घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.

Advertisement

पीड़ित बुजुर्ग की पत्नी

परिवार के साथ भोपाल पहुंचे पीड़ित बुजुर्ग ने डीजीपी को सुनाई आपबीती

घटना के बाद पीड़ित बुजुर्ग न्याय की गुहार लेकर अपने परिवार के साथ रायसेन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा, लेकिन वहां उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई. लाचार होकर बुजुर्ग भोपाल पहुंचा और पुलिस महानिदेशक के सामने अपनी आपबीती सुनाते हुए घटना का वीडियो भी दिखाया. डीजीपी से मामले की शिकायत के बाद मामला अब तूल पकड़ चुका है और अब सबकी निगाहें पुलिस कार्रवाई पर टिकी हुई हैं. 

ये भी पढ़ें-Dhongi Baba: शादी की बाधा दूर करने के नाम पर किया घिनौना काम, नासिक के एक और ढोंगी बाबा के खिलाफ FIR दर्ज

 बेटे की गलती की सजा पिता को देने के लिए परिजनों ने बुजुर्ग का अपहरण किया और बर्बरतापूर्वक मारपीट के बाद भी जब मन नहीं भरा तो उन्होंने बुजुर्ग को जबरन पेशाब पीने के लिए मजबूर किया. आरोपियों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

ये भी पढ़ें-शादी का झांसा देकर छात्रा को दोस्त के कमरे पर बुलाया, मुकरते ही थाने पहुंच गई पीड़िता, धरा गया आरोपी

अगवा कर मारा-पीटा, पेशाब पिलाई और घर के बाहर छोड़कर चले गए

गौरतलब है पीड़ित बुजुर्ग के बेटे का विदिशा जिले के शमशाबाद की लड़की से प्रेम प्रसंग था और उसने लड़की के साथ भगाकर शादी कर ली थी. सूचना के बाद लड़की के परिजन बेटी की तलाश में बुजुर्ग के घर पहुंचे, जहां उन्होंने बुजुर्ग पिता और उसकी बुजुर्ग मा के साथ मारपीट की और फिर बुजुर्ग को उठाकर राजगढ़ जिले के ब्यावरा ले गए और वहीं पर बुजुर्ग को पेशाब पिलाई, फिर उसे घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए.

एसडीओपी शिखा शर्मा

राजगढ़ पुलिस की मदद से आरोपियो को पकड़ने में जुटी रायसेन पुलिस

मामले की डीजीपी से शिकायत के बाद को गंभीरता से लेते हुए रायसेन पुलिस ने राजगढ़ पुलिस को घटना की जानकारी दी है. राजगढ़ पुलिस रायसेन कोतवाली और पीड़ित बुजुर्ग और उसके परिजनों को साथ लेकर राजगढ़ रवाना हो गई है. मामले में एसडीओपी शिखा शर्मा का कहना है कि राजगढ़ पुलिस के सहयोग से आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें-Child Theft On Camera: मां के साथ सो रही बच्ची को ले भागा शख्स, रेलवे प्लेटफार्म पर दिखा, ढूंढने सूरत से MP रवाना हुई पुलिस