चलती ट्रेन में सामान नहीं खरीदा तो वेंडर ने यात्री पर चाकू से किया हमला, यात्रियों में मचा हड़कंप, पुणे-हाजीपुर एक्सप्रेस का मामला

Pune-Hajipur Express: घायल यात्री को तत्काल उपचार के लिए विक्टोरिया जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है. वहीं आरोपी वेंडर को चिन्हित कर लिया गया है. फिलहाल जीआरपी टीम उसे तलाश में जुट गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Indian Railways: ट्रेन में युवक पर वेंडर ने चाकू से हमला किया, जिसमें वो घायल हो गया.

Pune-Hajipur Express: यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. चलती ट्रेन में सामान खरीदने से इनकार करने पर एक वेंडर ने यात्री पर चाकू से हमला कर दिया. घटना के बाद जनरल कोच में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई. जबलपुर स्टेशन (Jabalpur Station) पहुंचने पर जीआरपी ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है.

जनरल कोच में यात्री पर चाकू से हमला

वारदात पुणे हाजीपुर एक्सप्रेस (Pune-Hajipur Express) गाड़ी संख्या 11041 के जनरल कोच में हुई. बिहार के हाजीपुर निवासी यात्री राहुल सिंह राजपूत (29 वर्ष) ट्रेन से अपने घर जा रहा था. बताया जा रहा है कि ट्रेन भिटौनी स्टेशन पहुंचने के बाद खाद्य सामग्री बेच रहे एक वेंडर ने जबरन सामान खरीदने का दबाव बनाया. यात्री के मना करने पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. उस समय यात्री अपनी ऊपरी सीट से पैर लटकाकर बैठा था. विवाद कुछ ही मिनटों में इतना बढ़ गया कि वेंडर ने अपने पास रखा चाकू निकालकर यात्री के पैर पर वार कर दिया. अचानक हुए हमले से डिब्बे में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया.

यात्री घायल, जबलपुर विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती

ट्रेन के जबलपुर रेलवे स्टेशन पहुंचते ही जीआरपी मौके पर पहुंची. घायल यात्री को तत्काल उपचार के लिए विक्टोरिया जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है. जबलपुर जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत के अनुसार, आरोपी वेंडर को चिन्हित कर लिया गया है. जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: बेवफा पत्नी का खूनी खेल: प्रेमी के साथ रची थी साजिश, पति की हत्या कर मधुवन ढाबा के पास फेंका शव

Advertisement
Topics mentioned in this article