प्रसव के दौरान अस्पताल के टेबल से गिरी गर्भवती, मृत बच्चे को दिया जन्म

Shahdol District Hospital: पीड़िता के पति मुकेश साकेत का आरोप है कि लेबर रूम में प्रसव के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया, जिसकी वजह से उनका कहना है कि प्रसव के समय अचानक लेबर टेबल टूट गया, जिससे उमा साकेत नीचे गिर गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Shahdol District Hospital News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शहडोल (Shahdol) के कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल (Kushabhau Thackeray District Hospital) में एक बार फिर स्वास्थ्य  व्यवस्थाओं की बड़ी लापरवाही सामने आई है. दरअसल, यहां प्रसव कराते वक्त एक महिला  टेबल से नोचे गिर पड़ी. बताया जाता है कि इसके बाद बड़ी मुश्किल से महिला का प्रसव हुआ, जिसमें महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया.  

जयसिंह नगर क्षेत्र के सेमरा गांव के निवासी उमा साकेत को प्रसव पीड़ा के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्रसव के दौरान वह टेबल से नीचे गिर गईं. घटना के बाद पीड़ित परिवार ने अस्पताल स्टाफ पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. पीड़िता के पति मुकेश साकेत का आरोप है कि लेबर रूम में प्रसव के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया, जिसकी वजह से उनका कहना है कि प्रसव के समय अचानक लेबर टेबल टूट गया, जिससे उमा साकेत नीचे गिर गई. परिजनों के मुताबिक घटना के बाद अस्पताल स्टाफ ने उन्हें काफी देर तक प्रसूता से मिलने नहीं दिया. बाद में उमा साकेत को बेहोशी की हालत में बाहर लाया गया और बताया गया कि मृत शिशु का जन्म हुआ है.

अस्पताल प्रबंधन ने दी ये सफाई

वहीं, अस्पताल प्रबंधन इस मामले में लापरवाही से इनकार कर रहा है. सिविल सर्जन डॉ. शिल्पी सराफ ने बताया कि उन्होंने स्वयं लेबर रूम का निरीक्षण किया है और टेबल टूटने जैसी कोई तकनीकी खराबी नहीं पाई गई. उनके अनुसार महिला का वजन अधिक होने के कारण प्रसव के दौरान संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गईं. साथ ही उन्होंने कहा कि गर्भ में बच्चा आड़ा फंसा हुआ था, जो नवजात की मौत का मुख्य कारण हो सकता है.

यह भी पढ़ें- दिग्विजय सिंह ने अटकलों पर लगाया विराम, बोले- राजनीति से संन्यास नहीं, बस तीसरी बार राज्यसभा नहीं जाना चाहता

इस घटना के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं और जिम्मेदारों की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि,यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि घटना कैसे हुई. फिलहाल, इस घटना अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

Advertisement

Video: हीरो मत बनो... वर्दी में सिंगरौली के पुलिसकर्मी ने लगाए सुर, गाना हो गया वायरल