Petrol Diesel Price Hike: MP-छत्तीसगढ़ के बड़े शहरों मे क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, देशभर में महंगा हुआ ईंधन

Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर अब भारत में दिखने लगा है. 15 मई, शुक्रवार से देशभर में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Bhopal Petrol Diesel: खाड़ी देशों में संकट और ईरान-अमेरिका की जंग से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर अब भारत में दिखना शुरू हो गया है. 15 मई यानी शुक्रवार की सुबह-सुबह ही जेब असर डालने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है. कीमतों की बात करें तो पेट्रोल पर 3.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 3.11 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. ईंधन के दामों का असर देश के साथ मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लोगों की भी जेब पर पड़ेगा.

इंदौर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें

एमपी के भोपाल और इंदौर में भी अब पेट्रोल और डीजल तीन रुपये महंगा बिकेगा. बता दें कि इंदौर में पेट्रोल की पुरानी कीमत करीब ₹106.58 प्रति लीटर थी, जो अब बढ़कर ₹109.58 प्रति लीटर पहुंच गई है. वहीं, डीजल की कीमत पहले करीब ₹91.97 प्रति लीटर थी, जो अब ₹94.97 प्रति लीटर हो गई है.

Advertisement

भोपाल में क्या हैं नई कीमतें

वहीं, भोपाल में पहले पेट्रोल 106.68 रुपये प्रति लीटर मिलता था, अब नई कीमतों के बात भोपाल में पेट्रोल 109.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं, डीजल की कीमत 91.87 रुपये प्रति लीटर थी, जो अब 94.98 रुपये हो गई है.

छत्तीसगढ़ में क्या हैं दाम
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 3.11 रुपये प्रति लीटर बढ़ने के बाद पेट्रोल 103.56 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है, जो पहले 100.45 रुपये/लीटर हुआ करता था. वहीं, डीजल अब 96.84 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जो पहले 96.68 रुपये प्रति लीटर था.

बता दें कि नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं. पेट्रोल-डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा की चीजों पर असर पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें- PM मोदी 5 देशों के दौरे पर रवाना, UAE दौरे में तेल पर बड़े समझौते के आसार

Advertisement