Patwari Suspended: एक लाख रुपए में पटवारी ने करवाया था समझौता, वीडियो सामने आने पर कलेक्टर ने लिया एक्शन

Patwari Suspended in Jeeran Tehsil: अतिक्रमण हटाने के आदेश के बावजूद पटवारी नरेंद्र योगी ने अतिक्रमणकर्ता से एक लाख रुपए दिलवाकर मामले का निपटारा करा दिया था. वहीं इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने पटवारी नरेंद्र योगी को तुरंत निलंबित कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Patwari Suspended in Neemuch: नीमच कलेक्टर ने पटवारी को किया सस्पेंड

Patwari Suspended in Neemuch: मध्य प्रदेश के नीमच (Neemuch) जिले की जीरन (Jeeran Tehsil) तहसील के चीताखेड़ा गांव में सरकारी जमीन (Government Land) पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है. दशहरा मैदान के पास सर्वे नंबर 482 की जमीन पर विवाद चल रहा है. जीरन तहसील के तहसीलदार द्वारा अतिक्रमण हटाने के आदेश देने के बावजूद पटवारी (Patwari) नरेंद्र योगी ने अतिक्रमणकर्ता से एक लाख रुपए शिकायतकर्ता को दिलवाकर मामले का निपटारा करा दिया. इस घटना का वीडियो (Viral Video) अब सामने आया है. वीडियो में शिकायतकर्ता महिला को रुपए देकर समझौते (Settlement) पर हस्ताक्षर करते हुए देखा जा सकता है.

खुलासा होने पर हुआ निलंबित

इस मामले का खुलासा होने पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने पटवारी नरेंद्र योगी को तुरंत निलंबित कर दिया. वीडियो में दिख रहे दूसरे पटवारी प्रदीप पाटीदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

Advertisement

Ladli Behna Yojana 23th Installment: इस बार लाडली बहनों की किस्त में देरी, जानिए कब तक आ सकते हैं पैसे

क्या है मामला?

विवादित जमीन पर पहले नानीबाई पत्नी दौलतराम मेघवाल का कब्जा था. बाद में गांव की चतरीबाई पत्नी हरिसिंह बंजारा ने मारपीट कर नानीबाई को बेदखल कर दिया. नानीबाई ने कलेक्टर से शिकायत की थी. गत वर्ष 6 दिसंबर को तत्कालीन तहसीलदार ने ढाई बीघा की इस सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया था. कार्रवाई में अवैध खेती भी नष्ट की गई थी.

LSG vs GT: लखनऊ vs गुजरात की जंग, पूरन-सिराज समेत इन पर हैं नजरें, Live मैच से प्लेइंग XI तक जानिए सब

इस मामले पर एसडीएम संजीव साहू ने बताया कि दो-तीन दिन में इस सरकारी जमीन से फिर से कब्जा हटाया जाएगा. वीडियो सामने आने के बाद एक पटवारी निलंबित किया गया है और दूसरे को नोटिस जारी किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें : Rape and Murder Case: छह साल की बच्ची से रेप और हत्या के दोषी को फांसी की सजा, जज ने सुनाई कविता

Advertisement

यह भी पढ़ें : Shocking News: छेड़छाड़ और धमकियों से तंग आकर 17 साल की लड़की ने खाया जहर, अस्पताल में हुई मौत, एक आरोपी फरार