Car Caught Fire: चलती क्रेटा कार में अचानक लगी आग, देखते ही देखते पूरी कार जलकर हुई खाक

Road Accident Aborted: मामला सौसर तहसील स्थित आमला खुटामा के पास की है, जहां बीती रात एक चलती क्रेटा कार में अचानक आग भड़क उठी. कार में सवार तीनों लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए वरना तीनों की जान खतरे में आ सकती थी. क्रेटा कार छिंदवाड़ा से नागपुर की ओर जा रही थी. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
MOVING CRETA CAR CATCHES FIRE IN PANDHURNA

Creta Car Ablazed: मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में बीती रात सड़क पर सरपट दौड़ रही एक चलती कार में अचानक आग भड़क गई और देखते ही देखते ही पूरी कार जलकर खाक हो गई. कार हुंडई कंपनी की क्रेटा बताई जा रही है, जिसमें कुल तीन लोग सवार थे. गनीमत यह रही कि समय रहते सभी यात्री कार से उतर गए वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी.

मामला सौसर तहसील स्थित आमला खुटामा के पास की है, जहां बीती रात एक चलती क्रेटा कार में अचानक आग भड़क उठी. कार में सवार तीनों लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए वरना तीनों की जान खतरे में आ सकती थी. क्रेटा कार छिंदवाड़ा से नागपुर की ओर जा रही थी. 

ये भी पढ़ें-घर की अकेली महिलाओं को बनाता था निशाना, दुष्कर्म फिर मर्डर...आखिरकार पकड़ा गया सीरियल किलर

कार ड्राइवर की समझदारी से बची कार में सवार 3 लोगों की जान

रिपोर्ट के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त कार की सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने बताया कि कार ड्राइवर की समझदारी से कार सवार लोगों की जान बच गई वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. सौसर थाना प्रभारी रूपलाल उईके ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब कार छिंदवाड़ा से नागपुर जा रही थी. 

प्रारंभिक जांच में क्रेटा कार में हुई आगजनी की वजह है शॉर्ट सर्किट

चश्मदीदों ने बताया कि कार में भयंकर आग लगी थी, जिससे देखते ही देखते पूरी कार जलकर राख हो गई. सौसर पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की मदद से कार में लगी भयंकर आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी. प्रारंभिक जांच में कार में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-Video: बाइक पर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का हैरतअंगेज स्टंट, उड़ी ट्रैफिक नियमों की धज्जियां, देखिए वायरल वीडियो

धू-धूकर जलती हुई क्रेटा कार

आगजनी में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार में 2 पुरुष और 1 महिला थी सवार

गौरतलब है दुर्घटनाग्रस्त कार में कुल तीन लोग सवार थे. इनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल थीं. बताया जाता है कि जैसे ही कार आमला खुटामा के पास पहुंची, उसमें चिंगारी के साथ आग लग गई. आग लगते देख ड्राइवर ने तुरंत कार रोकी और तीनों सवारियां को छोड़कर भाग निकले.

Advertisement

ये भी पढ़ें-Tunnel Stunt: 80 की रफ्तार...बाइक पर खड़े होकर सुरंग में घुसा युवक, खौफनाक स्टंट का वीडियो देखें