Palak Rajak Gwalior Case Update ग्वालियर: सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर पलक रजक खुदकुशी केस में उसके पति अमित रजक ने 23 मई को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. उसने अपने आपको बेकसूर बताया और दावा किया कि पलक के पहले से कई लड़कों से संबंध थे. वह उनके साथ बीयर और गांजा पीती थी. संभव है कि उससे जुड़े मामलों के कारण उसने आत्महत्या की हो. पैसे के लालच में उसके परिवार वाले दहेज का झूठा आरोप लगा हैं, हमें फंसाया जा रहा है. अमित के परिजनों ने पलक की दोस्तों के साथ आपत्तिजनक चैट, फोटो और वीडिओ भी पुलिस को सौपे हैं.
पुलिस उसके फोन की जांच करे तो सच सामने आ जाएगा
आरोपी पति अमित का दावा है कि पलक का एक्स्ट्रा मेरिटरियल अफेयर था. उसने उसके पापा क़ो भी फोन लगाया था, तब उन्होंने कहा था कि मरती है तो मर जाने दो. अमित का कहना है कि पुलिस उसके मोबाइल की निष्पक्षता से जांच करेंगी तो सब सच सामने आ जायेगा. मेरे पास उसके सबूत और तमाम वीडियो है. मैंने उसे आईं फोन भी दिलाया था, अब वह 17 प्रो आईफोन मांग रही थी.
Palak Rajak Case Gwalior: Husband Surrenders, Alleges Extra-Marital Affair and Drug Abuse.
आरोपी की बहन लता ने भी लगाए गंभीर आरोप
आरोपी अमित की बहन लता ने दावा किया कि उसके परिवार को फंसाया जा रहा है. कानून का गलत फायदा उठाया जा रहा है. पलक के वीडियो देख लो उसमें वह अच्छे कपडे और फुल ज्वेलरी में है, जबकि आरोप लगाया जा रहा है उसे एक लड़ पहनने क़ो नहीं देते थे. उसके कई दहेज का भी झूठा आरोप लगाया जा रहा है. उसके वीडियो देख लो साफ दिख रहा है वह लड़कों के साथ घूम रही है, उनके साथ बीयर और गांजा पी रही है, हाथ काट रही है. हर तरफ से ससुराल वाले ही दोषी नहीं होते, कुछ लड़किया भी दोषी होतीं है. पुलिस मामले की जांच करे तो सबकुछ सामने आ जाएगा.
'भैया, मुझे जल्दी आकर यहां से ले जाओ'
30 जून को पलक 22 साल की होने वाली थी, जन्मदिन से पहले ही उसकी जिंदगी का सफर हमेश के लिए थम गया. मृतका के भाई प्रिंस ने आरोप लगाया था कि 12 मई को मौत से करीब 30 मिनट पहले शाम 6:14 बजे पलक ने उसे और अपने पिता को कॉल किया था. 'कॉल पर वह बुरी तरह रो रही थी। उसने कहा था- भैया, मुझे जल्दी आकर यहां से ले जाओ, नहीं तो ये लोग मुझे मार डालेंगे.' यह सुनते ही मैं तुरंत घर से रवाना हुआ, लेकिन जब तक उसकी ससुराल पहुंचता, उसके पहले ही फोन आ गया कि पलक अस्पताल में भर्ती है. जिला अस्पताल पहुंचे तो स्ट्रेचर पर उसका शव पड़ा था”
आरोपी पति अमित की बहन ने दावा किया वह पहले अपना हाथ काट चुकी है.
मायके पक्ष का आरोप- कार के लिए कर रहे थे प्रताड़ित
पलक की शादी अप्रैल 2025 में एयरफोर्स में आउटसोर्स कर्मचारी अमित रजक से हुई थी. भाई प्रिंस और अन्य परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही सास और देवर कार की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे. उनका कहना है कि पति अमित भी अपनी मां और भाई की प्रताड़ना का विरोध नहीं करता था. यह भी आरोप लगाया गया है कि शादी के समय मायके पक्ष द्वारा दी गई एफडीआर (FDR) भी ससुराल पक्ष ने जबरन तुड़वाकर अपने पास रख ली थी.