Holi Celebration: ओरछा में सतरंगी होली की धूम, विदेश से आए पर्यटक भी रंगों से हुए सराबोर

Holi Celebration News: निवाड़ी जिले की विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी ओरछा में होली का उत्सव देखते ही बन रहा है. ऐतिहासिक महलों और मंदिरों के बीच जब रंगों की बौछार उड़ती है तो पूरा वातावरण उल्लास और उमंग से भर जाता है. भगवान रामराजा मंदिर के आसपास होली का विशेष उत्साह देखने को मिला. श्रद्धालु और पर्यटक एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाइयां देते नजर आए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Holi Celebration News: बुंदेलखंड (Bundelkhand) की ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी ओरछा रंगों के त्योहार होली पर रंगों से सराबोर दिखा. मंदिरों की घंटियां, ढोल-नगाड़ों की गूंज और हवा में उड़ते गुलाल के बीच यहां होली का सतरंगी उत्सव पूरे शबाब पर है. खास बात यह है कि इस बार भी ओरछा की होली में देश ही नहीं, बल्कि विदेशी सैलानी भी रंगे नजर आए.

निवाड़ी जिले की विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी ओरछा में होली का उत्सव देखते ही बन रहा है. ऐतिहासिक महलों और मंदिरों के बीच जब रंगों की बौछार उड़ती है तो पूरा वातावरण उल्लास और उमंग से भर जाता है. भगवान रामराजा मंदिर के आसपास होली का विशेष उत्साह देखने को मिला. श्रद्धालु और पर्यटक एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाइयां देते नजर आए.

विदेशी पर्यटक भी हुए रंगों से सराबोर

इस बीच इटली से आए सात सदस्यीय पर्यटकों के एक दल ने भी स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों के साथ होली खेली. विदेशी मेहमान भारतीय रंग में पूरी तरह रंगे नजर आए. इटली से आए पर्यटकों ने कहा कि उन्होंने दुनिया के कई देशों की यात्रा की है, लेकिन भारत की होली जैसा उत्सव कहीं नहीं देखा. उन्होंने बताया कि यह सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने वाला पर्व है. यहां हर कोई एक-दूसरे को गले लगाता है, कोई भेदभाव नहीं दिखता. हमें भारत में यह अनुभव पाकर बेहद खुशी हो रही है.

यह भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश के सीएम हाउस में होली की धूम, फाग और रंगों के बीच नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Advertisement

बता दें कि हर साल होली, दीवाली और नए साल के मौके पर बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक यहां पहुंचते हैं. ओरछा की खासियत यह है कि यहां धार्मिक आस्था, ऐतिहासिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य तीनों का अनोखा संगम देखने को मिलता है. यही कारण है कि बुंदेलखंड की यह नगरी विदेशी मेहमानों को अपनी ओर आकर्षित करती है.

यह भी पढ़ें-  Ujjain Mahakal Temple: बाबा महाकाल की आरतियों का समय बदला, जानें अब किस समय होगी कौन सी आरती?

Advertisement