विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2025

इस लिंक से सावधान! महिला टीचर के अकाउंट से उड़ गए 20 लाख, क्लिक करते ही खाता खाली...

Online fraud: मध्य प्रदेश के खंडवा में एक महिला शिक्षिका के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है. आरोपियों ने शिक्षिका की बैंक में जमा एफडी के अगेंस्ट लोन लेकर 20 लाख रुपये उड़ा लिए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है.

इस लिंक से सावधान! महिला टीचर के अकाउंट से उड़ गए 20 लाख, क्लिक करते ही खाता खाली...

MP Online Fraud: मध्य प्रदेश के खंडवा में शासकीय स्कूल की एक शिक्षिका के खाते से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर हैकरों ने 20 लाख रुपयों उड़ा लिए. हैकरो ने शिक्षिका की बैंक में जमा एफडी के अगेंस्ट लोन लेकर यह रकम उड़ाई. 

जानकारी के मुताबिक, शिक्षिका की जिंदगीभर की जमा पूंजी जो गुड़ीखेड़ा स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में एफडी के रूप में जमा करवाई थी. हैकरों ने शिक्षिका के मोबाइल पर महा मोबाइल एप के नाम की फर्जी लिंक (एपीके फाइल) भेजी, जिसमें वाइरस था. उसे अनजाने में शिक्षिका ने क्लिक कर दिया. उस वाइरस से मोबाइल में एनी डेस्क जैसा साफ्टवेयर डाउनलोड हो गया और फिर मोबाइल को वह खुद ऑपरेट करने लगा. कोतवाली पुलिस ने पीड़ित शिक्षिका की शिकायत पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ठग चलाने लगा मोबाइल 

शिक्षिका रजनी उपाध्याय को एक लोन का मैसेज आया था. उसे खोला तभी डॉट एपीके 'फाइल यानी मोबाइल हैक करने वाला साफ्टवेयर डाउनलोड हो गया. फिर ठग खुद उनका मोबाइल चलाने लगा. शिक्षिका को ये तब पता चला जब उनके खाते से रुपयों का ट्रांजेक्शन होने लगा. मैसेज देख जब रजनी ने बैंक मैनेजर से बात की तो उन्होंने बताया कि आपने एफडी पर लोन लिया है. लोन के पैसे खाते में ट्रांजेक्शन हुए है. इसके बाद पीड़ित शिक्षिका रजनी परिवार के साथ कोतवाली थाने पहुंची और 20 लाख रुपए के ऑनलाइन ठंगी की शिकायत दर्ज कराई.

पीड़ित शिक्षिका रजनी के भाई ने बताया कि, ये मेरी बड़ी बहन है जो सरकारी स्कूल में टीचर है. उन्होंने अपनी सैलरी के पैसों जोड़कर कर बैंक में एफडी बनाई थी, लेकिन वह ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई है. 20 लाख रुपए की उनकी एफडी पर लोन लेकर उनके साथ यह ऑनलाइन फ्रॉड हुआ है. हमने इसकी सूचना पुलिस को दी है पुलिस कार्रवाई कर रही है.

क्या बोली पुलिस

कोतवाली थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. CSP अभिनव बारंगे ने बताया कि, एक शिक्षिका हैं उनके अकाउंट से 20 लाख रुपए की राशि निकली है जो ऑनलाइन फ्रॉड के माध्यम से निकली है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र की महा मोबाइल एप के माध्यम से इनके खाते से पैसे निकले हैं, बैंक से जानकारी ली जा रही है. पुलिस की जांच जारी है. जल्द ही इन अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com