मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कमान संभाल ली है. संजय 2004 बैच के IPS अधिकारी हैं, वे बालाघाट जोन के आईजी रह चुके हैं. IPS संजय कुमार अपनी सख्त और अनुशासित कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं. कुछ दिन पहले उन्हें भोपाल का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया था, 2 फरवरी 2026 को उन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया है.
NDTV से बात करते हुए IPS संजय कुमार ने कहा- भोपाल के पुलिस कमिश्नर के तौर पर उनकी पहली प्राथमिकता क्राइम कंट्रोल पर रहेगी. कमिश्नरेट सिस्टम को लागू हुए अब पांच साल हो चुके हैं और इसमें और तेज़ी लाने के प्रयास किए जाएंगे. राजधानी में बढ़ते साइबर क्राइम और नशे की समस्या को लेकर भी एक स्ट्रॉन्ग रणनीति बनाई जाएगी. उन्होंने कहा कि पुलिस और नागरिक मिलकर ही सुरक्षित भोपाल बना सकते हैं.
VIDEO: 'ज्यादा हो गई है...' नशे में धुत लड़कियों का सड़क पर ड्रामा, किसने पिलाई इतनी शराब जो खुद पर खो दिया काबू?
2004 बैच के IPS अधिकारी हैं संजय कुमार
भोपाल के नए पुलिस कमिश्नर IPS संजय कुमार का ऑलॉटमेंट ईयर 2004 हैं. वे सीधी भर्ती (RR – Regular Recruitment) के जरिए भारतीय पुलिस सेवा में चयनित हुए. उन्होंने अपने अब तक के कार्यकाल में कई संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियां शामिल हैं. संजय कुमार 8 जून 2022 से IG, बालाघाट जोन के रूप में पदस्थ थे. यह इलाका नक्सल गतिविधियों और सीमा से जुड़े सुरक्षा मामलों के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है. यहां उनकी कार्यशैली और प्रशासनिक नियंत्रण की सराहना होती रही है. एक क्लिक पर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
VIDEO: रिटायर्ड फौजी को बोनट पर लटकाया, फिर दौड़ाई कार, टक्कर के बाद युवकों ने बदसलूकी भी की