नीमच में बेकाबू बवाल! छेड़छाड़ आरोपी के घर पर भीड़ का हमला, पुलिस पर बरसाए पत्‍थर 

Neemuch News: नीमच के मनासा थाना क्षेत्र के ग्राम पड़दा में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले ने उग्र रूप ले लिया. आरोपी के घर को गिराने की मांग को लेकर भीड़ हिंसक हो गई, पुलिस पर पथराव हुआ, जिसके बाद लाठीचार्ज और आंसू गैस से हालात नियंत्रित किए गए.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

MP News: मध्‍य प्रदेश के नीमच जिले के मनासा थाना क्षेत्र के ग्राम पड़दा में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले ने गुरुवार को अचानक उग्र रूप ले लिया. आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उसके मकान को गिराने की मांग को लेकर ग्रामीण सड़कों पर उतर आए. देखते ही देखते प्रदर्शन हिंसक हो गया और ग्रामीणों व पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बन गई.

आरोपी पर गंभीर आरोप, गांव में चक्काजाम

जानकारी के अनुसार, गांव के ही 55 वर्षीय अब्दुल रहमान पर 13 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के साथ उसका मकान बुलडोजर से ढहाने की मांग पर अड़ गए.

Advertisement

मकान तोड़ने की मांग पर बढ़ा तनाव

स्थिति को संभालने के लिए मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे. प्रशासन ने आरोपी के अवैध निर्माण पर नोटिस चस्पा किया और जेसीबी मशीन भी बुला ली. इसके बावजूद भीड़ शांत नहीं हुई और आरोपी के घर को तुरंत तोड़ने की मांग पर अड़ी रही. इसी दौरान कुछ लोग घर में घुस गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी.

पुलिस पर पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस

जब पुलिस ने भीड़ को रोकने की कोशिश की, तो कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. हालात बिगड़ते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को खदेड़ा गया. अचानक हुई इस कार्रवाई से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

भारी पुलिस बल तैनात, अधिकारी मौके पर

हालात को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. प्रशासन की ओर से एडीएम, एसडीएम और तहसीलदार मौके पर डटे हुए हैं, वहीं पुलिस विभाग की ओर से एडिशनल एसपी, एसडीओपी मनासा सहित आसपास के थानों के थाना प्रभारी भी मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

पुलिस और प्रशासन का बयान

नीमच एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया ने बताया कि छेड़छाड़ की घटना के विरोध में ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन कुछ लोगों ने कानून हाथ में लेते हुए पथराव किया. पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है.

Advertisement

वहीं, एडीएम बी एस कलेश ने बताया कि ग्रामीण आरोपी के मकान को जमींदोज करने और उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. मकान के संबंध में जांच की जा रही है, जिसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल गांव में शांति कायम है, हालांकि स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बनी हुई है. 

MP के किसानों पर कुदरत का कहर: एक घंटे की ओलावृष्टि से आधा दर्जन गांवों में गेहूं की फसल बर्बाद, जान‍िए नुकसान

Topics mentioned in this article