Neemuch Crime news: कुएं में तैरता मिला 3-4 दिन पुराना शव, इस वजह से नहीं हो पा रही पहचान

Dead Body found in Well: नीमच में एक कुएं में युवक का शव तैरता हुआ मिला है. शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है. पुलिस इसकी पहचान करने में लगी हुई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नीमच में कुंए में तैरता हुआ मिला शव

Neemuch Latest News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नीमच जिले के मनासा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मनासा रामपुरा मार्ग स्थित हाडी पिपलिया गांव के पास खेत में बने कुएं में एक युवक का तैरता हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना शनिवार दोपहर की है, जब किसान इंद्रमल पाटीदार अपने कुएं पर पहुंचे, तो उन्हें कुएं में एक व्यक्ति का शव नजर आया. इसके बाद मनासा थाना पुलिस को जानकारी दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकालकर शव वाहन से मनासा के सरकारी चिकित्सालय पहुंचाया. यहां शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है. पुलिस अब मृतक की पहचान में जुटी हुई है.

पानी में फुल गया शव

मृतक की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच होने का अनुमान लगाया गया है. हाइट 5 फीट 2 इंच के करीब है. मृतक काला टी-शर्ट और काली पैंट पहने हुए था. अनुमान लगाया जा रहा है कि शव करीब चार से पांच दिन पुरानी हो सकती है. पानी में लंबे समय तक पड़े रहने के कारण वह फुल कर क्षत विक्षत हो गई है. मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है. मामले पर मनासा थाना प्रभारी शिवकुमार रघुवंशी ने बताया कि कुएं में शव मिलने की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर गई थी. शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए मनासा के शासकीय चिकित्सालय में रखा गया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें :- Anti Naxal Operation : बालाघाट में बड़ा नक्सल ऑपरेशन, आधा दर्जन नक्सलियों के मारे जाने की सूचना

चोट के कोई निशान नहीं

प्रारंभिक तौर पर शरीर पर चोट के कोई निशान दिखाई नहीं दे रहे हैं. हत्या, आत्महत्या और हादसे सभी एंगल से जांच की जा रही है. बीते दिनों की कोई गुमशुदगी थाने में दर्ज नहीं है. आसपास के जिलों और थानों में पहचान के लिए फ़ोटो ओर जानकारी भेज कर अपील की गई है. सोशल मीडिया पर भी फोटो जारी की गई है.

ये भी पढ़ें :- दुपट्टे से बांधा था मुंह, लोकल बस में कुछ देर के लिए आई नजर... सोनम रघुवंशी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा


MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.