कितने खतरनाक थे ये 10 नक्सली, जिन्होंने MP के CM मोहन यादव के सामने डाले Ak-47 जैसे हथियार

मध्‍य प्रदेश के Balaghat में 10 Hardcore Naxalites ने CM मोहन यादव के सामने सरेंडर किया. ये नक्सली KB–MMC Zone में IED Blast, Firing, और Jungle Routes Control जैसी खूनी वारदातों में शामिल थे. AK-47, INSAS, SLR जैसे हथियारों के साथ इनका सरेंडर MP में Naxal Network की कमजोर होती पकड़ का बड़ा संकेत है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins

Naxalite Surrender Balaghat Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के बालाघाट में 7 दिसंबर की अपराह्न साढ़े तीन बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने 10 हार्डकोर नक्सलियों ने हथियार डालकर आत्मसमर्पण कर दिया. मध्य प्रदेश में "पुनर्वास से पुनर्जीवन" के तहत नक्सलियों का यह कोई साधारण सरेंडर नहीं था, क्योंकि इनमें से कई कैडर KB और MMC ज़ोन में वर्षों तक खूनी वारदातों का हिस्सा रहे हैं.

Read Also: MP News: CM मोहन यादव के सामने 10 नक्सलवादियों का सरेंडर, AK-47 जैसे हथियार डाले, जानें हर नक्‍सली की कुंडली 

सरेंडर करने वाले ये नक्सली कितने खतरनाक थे, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ये IED ब्लास्ट, पुलिस पर फायरिंग, ग्रामीणों में दहशत फैलाने, जंगल रूट्स को नियंत्रित करने और ऑपरेशनल टीमों पर हमलों जैसी गतिविधियों में शामिल रहे हैं. उनका नेटवर्क सुरक्षा एजेंसियों के लिए लगातार चुनौती बना हुआ था.

Read Also: Naxalites Code Words: NDTV को मिला नक्सलियों का गुप्त 'कोड पर्चा', प्याज़–केला जैसे शब्दों से चलता है पूरा नेटवर्क, देखें यहां 

Advertisement

Naxalite Surrender Balaghat Madhya Pradesh

अब ज़मीनी कार्रवाई और सरकार की पुनर्वास नीति के दबाव में, सभी नक्सलियों ने AK-47, INSAS, SLR और BGL जैसे हथियारों सहित अपना गोला-बारूद मुख्यमंत्री के सामने जमीन पर रखकर मुख्यधारा में वापसी का निर्णय लिया. यह आत्मसमर्पण KB क्षेत्र में नक्सलियों की कमजोर होती पकड़ का बड़ा संकेत माना जा रहा है. आइए जानते हैं सरेंडर करने वाले सभी 10 नक्सली कौन हैं?  

1 सुंदेश उर्फ कबीर उर्फ सोममा सोड़ी (SZC सचिव)

उम्र-50
जात‍ि-गोंड
प‍िता-उंग्‍गा सोढी 
निवास: ग्राम पुलुपाडली, थाना गुफ्तपल्ली, जिला सुकमा
शामिल होने का वर्ष: 1995
गतिविधि: 2000 तक देवजी का बॉडीगार्ड; 2000–03 में DK क्षेत्र में प्रशिक्षक; 2004–14 मिलिट्री इन-चीफ (दुमसा डिवीजन); 2016 से MMC ज़ोन के KB क्षेत्र में सक्रिय
विशेष: DK और KB ज़ोन का हाई-रैंक कैडर, रणनीतिक भूमिका
हथियार: AK-47 (54 राउंड), वॉकी–टॉकी सेट 

Advertisement

2 राकेश ओड़ी उर्फ मनीष (SZC सचिव / पूर्व DVCM)

उम्र-43
जात‍ि-गोंड
प‍िता-समरत
निवास: ग्राम झोंगेसर, थाना कोरची, जिला गढ़चिरौली
शामिल होने का वर्ष: 2002
गतिविधि: कोरची, कुरखेड़ा, टांडा, दंकेसा, GRB क्षेत्र में सक्रिय; 2016 से MMC ज़ोन KB में
विशेष: कोरची–कुरखेड़ा बेल्ट में वर्षों तक सक्रिय, पूर्व DVCM
हथियार: AK-47 (38 राउंड), वॉकी–टॉकी सेट

3 जरीना उर्फ जोंगी मुराक (ACM)

जात‍ि-गोंड
प‍िता-अंदल
माता-कोशी
निवास: ग्राम मुरंग, थाना गंगालूर, जिला बीजापुर
शामिल होने का वर्ष: 2014
गतिविधि: 6 माह GR डिवीजन में; 2015 से KB क्षेत्र में
विशेष: KB क्षेत्र में महिला कैडर की महत्वपूर्ण उपस्थिति

Advertisement

4 नवीन नुप्पो उर्फ हिद्मा (ACM)

उम्र-30
जात‍ि-गोंड
प‍िता-नग्‍गा 
माता-बीमे
निवास: ग्राम बोड़केल, जिला सुकमा
शामिल होने का वर्ष: 2014
गतिविधि: जगकुंडा क्षेत्र में शुरुआत; बाद में GRB डिवीजन; आगे चलकर KB क्षेत्र
विशेष: GRB और KB के जंगल रूट्स की मूवमेंट टीम से जुड़ा
हथियार: सिंगल शॉट राइफल (08 राउंड)

5 सलीता उर्फ सावित्री अलावा (ACM)

उम्र-26
जात‍ि-गोंड
प‍िता-लकमू
माता-च‍िको
निवास: ग्राम सीतानगलोर, थाना बासागुड़ा, जिला बीजापुर
शामिल होने का वर्ष: 2017
गतिविधि: जगकुंडा से GRB डिवीजन तक; 2025 से KB में
विशेष: महिला ACM कैडर, GRB क्षेत्र में निरंतर ऑपरेशन सपोर्ट
हथियार: SLR (40 राउंड)

6 लालसिंह मरावी उर्फ सींगा उर्फ प्रवीन (ACM)

उम्र-30
जात‍ि-गोंड
प‍िता-भीमा
माता-ऊंगी 
निवास: छोटा गुढ़ा, जिला दंतेवाड़ा
शामिल होने का वर्ष: 2014
गतिविधि: कटेकल्याण एरिया से MMC ज़ोन KB तक
विशेष: KB क्षेत्र का पुराना मध्यम रैंक कैडर
हथियार: INSAS राइफल (29 राउंड)

7 विक्रम उर्फ हिड़मा वड्डी (ACM)

उम्र-33
जात‍ि-गोंड
प‍िता-तकमा
माता-पीसे
निवास: मडपे, जिला सुकमा
शामिल होने का वर्ष: 2019
गतिविधि: पामेड क्षेत्र से भर्ती; Zonal Communication Team में तैनात; 2024 से KB में
विशेष: संदेश और मूवमेंट संचार का जिम्मेदार
हथियार: सूखा सेल 07 नग

8 जयशिला उर्फ ललिता ओयम (PM)

उम्र-26
जात‍ि-गोंड
प‍िता-समलु
माता-देवे
निवास: तेसग, थाना बासागुड़ा, जिला बीजापुर
शामिल होने का वर्ष: 2022
गतिविधि: 1 वर्ष जगकुंडा क्षेत्र; 2023 से KB में
विशेष: तेज़ी से आगे बढ़ती युवा महिला कैडर
हथियार: सिंगल शॉट राइफल (23 राउंड)

9 शिल्पा मुंझा (PM)

उम्र-26
जात‍ि-गोंड
प‍िता-जोगा
माता-बीमे
निवास: बुड़िया बुडुम, थाना बासागुड़ा, जिला बीजापुर
शामिल होने का वर्ष: 2022
गतिविधि: पामेड क्षेत्र; 2023 से KB में तैनात
विशेष: युवती कैडर, KB व पामेड क्षेत्र में निरंतर सक्रिय
हथियार: INSAS राइफल (25 राउंड)

10 समर उर्फ ममारू उर्फ रज्जू (ACM)

उम्र-32
जात‍ि-गोंड
प‍िता-सन्‍नु
माता-सुमरी 
निवास: इंद्रि, तहसील बैसगाढ़, जिला बीजापुर
शामिल होने का वर्ष: 2011
गतिविधि: बेंगनपाड़ से दक्षिण बस्तर बटालियन; 2015 से GRB व KB क्षेत्र
विशेष: दक्षिण बस्तर बटालियन का अनुभवी कैडर
हथियार: 303 राइफल (13 राउंड) -बरामद नहीं