रायसेन में 11 अप्रैल से तीन दिवसीय राष्ट्रीय कृषि मेला: कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा, राजनाथ सिंह और CM मोहन होंगे शामिल

National Agriculture Fair: 11 से 13 अप्रैल तक राष्ट्रीय स्तर का उन्नत कृषि महोत्सव आयोजित किया जा रहा है. यहां देशभर के किसान, विशेषज्ञ और कृषि से जुड़े संस्थान एक ही मंच पर जुटेंगे. इस महोत्सव में खेती की नई तकनीक, प्रशिक्षण और बाजार से जुड़ी जानकारी एक साथ उपलब्ध होगी, ताकि किसानों को सीधे फायदा मिल सके.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

National Agriculture Fair in MP: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रायसेन (Raisen) के दशहरा मैदान में 11 से 13 अप्रैल तक राष्ट्रीय कृषि महोत्सव (National Agriculture Fair) का आयोजन किया जा रहा है. 11 अप्रैल को इस महत्सव में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस मेले में जिले सहित पूरे प्रदेश से किसान भाग लेंगे. कई मंत्री, विधायक, सांसद और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. 

कलेक्टर ने राष्ट्रीय कृषि महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा

राष्ट्रीय कृषि महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही है. कलेक्टर और एसपी ने तैयारियों का जायजा लिया. वहीं दशहरा मैदान के पास बने हेलीपेड पर रक्षा मंत्रालय के हेलीकॉप्टर ने सफल लैंडिंग की.

Advertisement

आधुनिक मशीनरी का प्रदर्शन

इस कृषि मेले में किसानों को बीज से बाजार तक समग्र समाधान एक ही मंच पर मिलेगा. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के मेले में किसान, वैज्ञानिक और कृषि विशेषज्ञ एकत्रित होंगे. मेले के प्रदर्शनी क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय संस्थान, अग्रणी कंपनियां और नवोन्मेषी कृषि स्टार्ट-अप्स अपनी नवीनतम कृषि तकनीक, उपकरण और समाधान प्रस्तुत करेंगे.

300 स्टॉल स्थापित किए जाएंगे

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान इन प्रदर्शनों का अवलोकन करेंगे और डेमो क्षेत्र में आधुनिक कृषि यंत्रों, सूक्ष्म सिंचाई प्रणालियों, ड्रोन तकनीक और उन्नत कृषि मॉडलों का लाइव प्रदर्शन किया जाएगा. मेले में करीब 300 स्टॉल स्थापित किए जाएंगे, जो किसानों के लिए नई तकनीक और नवाचार की जानकारी का बड़ा केंद्र बनेगा. 

ये भी पढ़ें: औचक निरीक्षण करने बालोद पहुंची कलेक्टर दिव्या मिश्रा, आंख खुलते ही अधिकारियों की लगा दी क्लास, 'दूध गंगा' सील करने के दिए निर्देश

Topics mentioned in this article