MP Weather: मध्‍य प्रदेश के इन 16 ज‍िलों में हीटवेव का अलर्ट, 40 डिग्री पार पहुंचा 25 से ज्यादा शहरों में तापमान

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में गर्मी ने प्रचंड रूप धारण कर लिया है और 25 से ज्यादा शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. मौसम विभाग ने रतलाम, धार और नर्मदापुरम सहित 16 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. आने वाले 3-4 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की और बढ़ोतरी होने की संभावना है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
MP Weather: मध्‍य प्रदेश के इन 16 ज‍िलों में हीटवेव का अलर्ट, 40 डिग्री पार पहुंचा कई शहरों में तापमान
ians

MP Weather News: मध्यप्रदेश में मौसम का म‍िजाज पूरी तरह गर्म हो चुका है. अप्रैल के महीने में ही प्रदेशवासियों को प्रचंड गर्मी का अहसास होने लगा है. राजस्‍थान और गुजरात से आ रही गर्म हवाओं के कारण पूरा मध्‍य प्रदेश भट्टी की तरह तपने लगा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है.

16 जिलों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ने की चेतावनी देते हुए प्रदेश के 16 जिलों में 'हीट वेव' यानी लू का अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में रतलाम, झाबुआ, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांदुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट शामिल हैं. इन क्षेत्रों में गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही हैं. 

Advertisement

नौगांव सबसे गर्म, बड़े शहरों का भी बुरा हाल

प्रदेश के 25 से ज्यादा शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है. छतरपुर का नौगांव 42.4 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया. इसके अलावा खजुराहो, सतना और मंडला में भी भीषण गर्मी का असर है. बड़े शहरों की बात करें तो इंदौर, ग्वालियर, भोपाल, उज्जैन और जबलपुर में भी तापमान 39 से 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है.

सड़कों पर सन्नाटा, ठंडे पेय का सहारा

भीषण गर्मी और लू के चलते दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है और सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है. लोग राहत पाने के लिए गन्ने के रस, ठंडे पेय पदार्थों और छांव का सहारा ले रहे हैं.

आगामी दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, 17 से 21 अप्रैल 2026 तक तापमान में 2 से 3 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है. फिलहाल मौसम में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं और लू का प्रकोप जारी रहेगा. विभाग ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने पर सावधानी बरतने और हाइड्रेटेड रहने की सलाह दी है.

ये भी पढ़ें- MP में 41.2°C पहुंचा पारा: कई जिलों में 3-5 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी किया लू का अलर्ट






 

Topics mentioned in this article