MP Weather: भीषण गर्मी की चपेट में एमपी, 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, बाजार पड़े सूने; तापमान और बढ़ेगा

MP Heatwave Alert: एमपी में भीषण गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है. सुबह से ही आग बरसने जैसा एहसास हो रहा है. वहीं लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया है. धूप में निकलने वाले लोग चेहरे को कपड़े लपेटे नजर आ रहे हैं. हालांकि इस बीच मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में तीव्र लू का अलर्ट जाकर दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Heatwave Alert: मध्य प्रदेश के कई जिलों में तीव्र लू का अलर्ट

Madhya Pradesh Weather: मध्य प्रदेश में गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है. सुबह से निकली तेज धूप ने दोपहर तक आग बरसने जैसा एहसास कराया, जबकि लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया. दिनभर सड़कों पर निकलने वाले लोग चेहरे को कपड़े, गमछे से ढककर चलते नजर आए. राजधानी भोपाल समेत कई शहरों के बाजार सूने रहे. तेज धूप का असर इतना ज्यादा रहा कि खड़ी गाड़ियों की सीटें भी तपने लगीं.... लोगों को बैठने से पहले उन पर पानी डालकर ठंडा करना पड़ा. हालांकि आने वाले दिनों में और भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है.

गर्मी की वजह से दोपहर के समय में शहर के बाजारों और चौराहों पर आवाजाही कम हो गई है. जरूरी काम से ही लोग बाहर निकल रहे हैं. वहीं ठंडे पेय, नींबू पानी और गन्ने के रस की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई.

Advertisement

एमपी के इन जिलों में तीव्र लू का अलर्ट

इस बीच मौसम विभाग ने रविवार 17 मई को रतलाम, खरगोन और खंडवा में तीव्र लू का अलर्ट जारी किया है. आज इन जिलों का तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच सकता है. इसके अलावा इंदौर, उज्जैन, धार, बुरहानपुर, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, झाबुआ, सागर, दमोह, निवाड़ी,अलीराजपुर, बड़वानी, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन,  टीकमगढ़, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, छतरपुर, सीधी और मऊगंज में लू चलने की संभावना है.

इन जिलों में दिखेगा गर्मी का तेवर

वहीं राजधानी भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, भिंड, मुरैना, दतिया, नीमच, मंदसौर, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, शाजापुर, देवास, सीहोर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, अनूपपुर, शहडोल, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, उमरिया और कटनी में भी तेज गर्मी का असर देखने को मिलेगा. 

44 डिग्री के पार पहुंचा पारा

शनिवार को नौगांव में पारा 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं खंडवा में तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा  शाजापुर में तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस, सागर में 43.6 डिग्री सेल्सियस, खरगोन में पारा 43.4 डिग्री सेल्सियस, रायसेन 43.4 डिग्री सेल्सियस, श्योपुर- 43.4 डिग्री सेल्सियस, नरसिंहपुर 43. 4 डिग्री सेल्सियस, गुना 43.3 डिग्री सेल्सियस, खजुराहो 43.2 डिग्री सेल्सियस, रतलाम- 43.2 डिग्री सेल्सियस, दतिया 43 डिग्री सेल्सियस, दमोह 43 डिग्री सेल्सियस, टीकमगढ़ 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. 

ये भी पढ़ें: Bhojshala: हाईकोर्ट के फैसले के बाद ASI का नया आदेश, सूर्यास्त के साथ बंद हुए दरवाजे; जानें कब होगा प्रवेश?

Advertisement
Topics mentioned in this article