MP Weather: ग्वालियर-आगर मालवा में बारिश के साथ पड़ रहे ओले, कई जिलों में आज बारिश की संभावना

MP Weather and Rain Alert News: मध्य प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम बदला रहने की संभावना है, जिसमें घना कोहरा और बारिश शामिल है. मौसम विभाग ने 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे राज्य में फिर से सर्दी बढ़ सकती है और तापमान गिर सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Madhya Pradesh Weather News: मध्य प्रदेश में मौसम बदल गया है और अगले तीन दिनों तक मौसम (Weather Change) बदले रहने की संभावना है. एमपी की कई जिलों में बारिश हो रही है. ग्वालियर और आगर मालवा जिले में गरज चमक और बारिश के साथ ओले गिर रहे हैं. सुबह से बारिश का मौसम बना हुआ है. बारिश की वजह से किसानों की चिंता बढ़ गई है. कई जिलों में सोमवार को हुई बारिश ने गेहूं की फसल को गिरा दिया है. अगर ऐसा ही मौसम बना रहा तो फसल बर्बाद होने का डर है.

एमपी के कई जिलों में मंगलवार सुबह घना कोहरा रहा, जो सिलसिला आगे भी कुछ दिन जारी रहेगा. आईएमडी (IMD) के अनुसार, सोमवार को कई जिलों में तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि (Hailstorm) से फसलों को नुकसान हुआ है. मौसम विभाग ने 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट (Rain Alert in MP) जारी किया है. इससे राज्य में फिर सर्दी लौटेगी और तापमान गिर सकता है.

Advertisement

एमपी के कई जिलों में मंगलवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई. दतिया–खजुराहो में विजिबिलिटी 50 मीटर तक घट गई. कोहरे की वजह से यातायात भी प्रभावित हुआ है. सोमवार को हुई बारिश-ओलावृष्टि से गेहूं की फसल गिर गई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. 

इन जिलों में भी बारिश की संभावना

ग्वालियर और आगर मालवा के अलावा शिवपुरी, गुना, दतिया, अशोकनगर, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज , सागर, छतरपुर, दमोह, टीकमगढ़, पन्ना और निवाड़ी सहित आसपास के जिलों में बारिश की संभावना है. साथ ही सुबह के समय कोहरे की भी चेतावनी जारी की गई है.

इसके अलावा मुरैना जिले में गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना है. वहीं राजगढ़, आगर, गुना, शिवपुरी, मंदसौर, नीमच और श्योपुर में बारिश के साथ ओलावृष्टि और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है. ग्वालियर, छतरपुर, दतिया, भिंड, पन्ना, टीकमगढ़ और निवाड़ी में घना कोहरा छाया रहेगा.

ये भी पढ़ें- MP-Chhattisgarh News Live: यहां जानिए एमपी- छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें