हलाला से छुटकारा, UCC से मुस्लिम बहनों को बड़ा फायदा, CM बोले- अब एक देश, एक विधान की राह पर चलेगा एमपी 

MP सरकार ने विधानसभा में यूसीसी अध्यादेश पेश कर दिया गया है. CM मोहन यादव ने कहा कि इससे मुस्लिम बहनों को हलाला जैसी कुप्रथा से मुक्ति मिलेगी और राज्य में सभी के लिए समान कानून लागू होगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सीएम यादव ने कहा- एमपी में राम, रहीम और रॉबिन, सबके लिए एक कानून होगा.

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वह ऐतिहासिक काम कर दिया है, जिसकी लंबे समय से प्रतीक्षा थी. उनके नेतृत्व में राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) का अध्यादेश विधानसभा के पटल पर रख दिया है. अब यह जल्द ही कानून का रूप ले लेगा. इससे राज्य में 'एक विधान' की नीति लागू हो जाएगी और सभी वर्ग एक समान कानून के तहत रहेंगे. इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि UCC का सबसे बड़ा फायदा मुस्लिम बहनों को होगा, उन्हें हलाला सहित जीवन की कई परेशानियों से मुक्ति मिलेगी. इसके अलावा उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से जुड़ी योजनाओं पर भी चर्चा की.

MP में यूसीसी से संपत्ति कानून में बड़ा बदलाव, बेटा-बेटी को मिलेगा समान हक, बिल के 15 बड़े प्रावधान जानिए

Advertisement

राम, रहीम और रॉबिन, सबके लिए एक कानून 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस मुख्यालय में बैठक के बाद मीडिया से कहा कि यह मध्यप्रदेश की धरती है. यहां राम, रहीम और रॉबिन सबके लिए एक ही कानून का होना आवश्यक है. इस कानून का अध्यादेश विधानसभा के पटल पर प्रस्तुत हो चुका है. हम उम्मीद करते हैं कि विधानसभा के इस मानसून सत्र में इसे कानून का रूप देकर भविष्य में सभी को लाभान्वित करेंगे. 

लिव-इन कपल्स की 'अग्निपरीक्षा' वाला कानून, ये हैं MP यूसीसी ड्राफ्ट के 8 कड़े प्रावधान, गड़बड़ की तो जेल

'मुस्लिम बहनों ने यूसीसी का समर्थन किया' 

सीएम यादव ने कहा समान नागरिक संहिता में जिस समान कानून की बात कही गई है, उससे बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं को लाभ मिलने वाला है. उन्हें हलाला जैसी कुप्रथाओं से मुक्ति मिलेगी. यही वजह है कि जब समान नागरिक संहिता के लिए सुझाव मांगे गए थे, तब बड़ी संख्या में मुस्लिम बहनों ने इसका समर्थन किया था. सीएम डॉ. यादव ने कहा, "हम एक देश, एक विधान, एक प्रधान और एक व्यवस्था की राह पर चलने वाले लोग हैं. मैंने विपक्ष से भी कहा है कि हम सब मिलकर प्रदेश की बेहतरी के लिए एकजुटता से आगे बढ़ें." 

MP में यूसीसी ड्राफ्ट पर भड़का मुस्लिम समाज, कहा- शरीयत के हिसाब से हल करेंगे मामले; की यह मांग