एमपी पुलिस के 20 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक, 4 को विशिष्ट और 16 को सराहनीय सेवा सम्मान

स्वतंत्रता दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश के 20 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से अलंकृत करने का ऐलान किया है. इनमें 4 अधिकारियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और 16 को सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
IPS सिमाला प्रसाद को मिलेगा सराहनीय सेवा पदक.

स्वतंत्रता दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर मध्य प्रदेश के 20 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक देने की घोषणा की गई है. इनमें 4 को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और 16 को सराहनीय सेवा पदक मिलेगा. डीजीपी कैलाश मकवाणा ने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी है.

स्वतंत्रता दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश के 20 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से अलंकृत करने का ऐलान किया है. इनमें 4 अधिकारियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और 16 को सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा. इस उपलब्धि पर राज्य के डीजीपी कैलाश मकवाणा ने सभी सम्मानित अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है. इन पदकों का वितरण अगले वर्ष 15 अगस्त 2027 को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में किया जाएगा.

Advertisement

इन 4 अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक

  • सुनील कुमार पाण्डेय - पुलिस उप महानिरीक्षक
  • धर्मवीर सिंह - पुलिस अधीक्षक
  • अनिल कुमार भदौरिया - निरीक्षक
  • राज लोचन प्रसाद दुबे - आरक्षक

इन्हें मिलेगा सराहनीय सेवा पदक

  • सिमाला प्रसाद - पुलिस उप महानिरीक्षक
  • यशपाल सिंह राजपूत - पुलिस अधीक्षक
  • विजय कुमार भगवानी - पुलिस अधीक्षक
  • हरनारायण जायसवाल - निरीक्षक
  • विजय चौधरी - निरीक्षक
  • अमित जैन - निरीक्षक
  • अनीता कदम - निरीक्षक
  • रजनी तिवारी - निरीक्षक
  • डॉ. संतोष यादव - उप निरीक्षक
  • दिनेश चंद नागर - सहायक उप निरीक्षक
  • भूपेन्द्र सिंह बैस - सहायक उप निरीक्षक
  • भास्कर प्रताप सिंह - प्रधान आरक्षक
  • भाग सिंह तोमर - प्रधान आरक्षक
  • सत्य नारायण यादव - प्रधान आरक्षक
  • संतोष कुमार नायक - आरक्षक
  • संतोष कुमार परिहार - आरक्षक

 15 अगस्त को ही क्यों मिली आजादी? उज्जैन के ज्योतिषी के शुभ मुहूर्त और आधी रात के ध्वजारोहण की अनसुनी कहानी