कौन है ये सरोज मेहरा? जो करना चाहती थी चौथी शादी, प्रेमी के साथ मिलकर कर दी तीसरे पति की हत्या

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में चौथी शादी की मंशा से पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर तीसरे पति की हत्या कर दी. 3 दिन तक गुमशुदगी की रिपोर्ट न दर्ज कराने पर पुलिस को शक हुआ, जिसके बाद इस खूनी प्रेम कहानी का पर्दाफाश हुआ.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
चौथी शादी की चाहत: नरसिंहपुर में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची खूनी साजिश, पति को उतारा मौत के घाट
NDTV

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और चौथी शादी की चाहत में एक महिला इस कदर अंधी हो गई कि उसने अपने ही सुहाग का उजाड़ दिया. मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में पुलिस ने एक ऐसी मर्डर मिस्ट्री का सनसनीखेज खुलासा किया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. यहां एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर अपने तीसरे पति की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी और सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है.

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में एक महिला ने चौथी शादी करने की मंशा से अपने प्रेमी के साथ मिलकर तीसरे पति को मौत के घाट उतार दिया. मामला नरसिंहपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है. यहां हनुमान वार्ड की रहने वाली सरोज मेहरा ने 27-28 जून की दरम्यानी रात अपने प्रेमी महेंद्र मेहरा और सहयोगी विष्णु के साथ मिलकर पति तुलसीराम की हत्या कर दी. इस उलझी हुई प्रेम कहानी और मर्डर मिस्ट्री का खुलासा आज नरसिंहपुर पुलिस ने किया है.

शादियों का सिलसिला और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

आरोपी महिला सरोज की पहली शादी साल 2004 में हुई थी. इसके बाद उसने पहले पति को छोड़कर 2005 में नरसिंहपुर के पुरगंवा गाँव में दूसरी शादी रचाई. दूसरे पति की मौत के बाद साल 2006 में उसकी तीसरी शादी तुलसीराम से हुई. तीसरी शादी के बाद भी सरोज का पुरगंवा के महेंद्र से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर (अवैध संबंध) शुरू हो गया, जिसका अंत अंततः पति की हत्या के साथ हुआ. फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला और उसके दोनों सहयोगियों को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की विवेचना शुरू कर दी है.

Advertisement

आरोपी महिला की सफाई: प्रेमी ने रची साजिश

वहीं दूसरी ओर, आरोपी महिला का कहना है कि इस हत्याकांड में उसकी कोई भूमिका नहीं है. उसने अपने प्रेमी महेंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि महेंद्र उसे जबरन हासिल करना चाहता था, इसलिए उसने यह साजिश रची. सरोज ने बताया, "महेंद्र ने मेरे पति को धोखे से मारा है. उसने गाड़ी की बात करने के बहाने मेरे पति को फोन कर स्टेट हाईवे पर बुलाया और वहाँ ले जाकर उनकी जान ले ली. मैं तो घर पर थी, मैंने अपने पति को नहीं मारा."

एसपी का बयान: ऐसे खुला मर्डर मिस्ट्री का राज

नरसिंहपुर एसपी (IPS) ऋषिकेश मीणा ने बताया कि पुलिस ने पूरी साजिश का पर्दाफाश करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई रस्सी और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं. पुलिस के अनुसार, इस पूरी वारदात की स्क्रिप्ट प्रेमी और प्रेमिका ने मिलकर रची थी.

पति के गायब होने के तीन दिन बाद तक पत्नी द्वारा गुमशुदगी की शिकायत दर्ज न कराना और उसकी कोई खोजबीन न करना पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग बना. इसी ढुलमुल रवैये के कारण पुलिस को पत्नी पर शक हुआ और जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो परत-दर-परत पूरी कहानी साफ हो गई. बताया जा रहा है कि आरोपी महेंद्र ने तुलसीराम और सरोज के बीच होने वाले विवादों को सुलझाने के बहाने तुलसीराम को स्टेट हाईवे पर दावत के लिए बुलाया था और वहीं इस खूनी वारदात को अंजाम दे दिया.

यह भी पढ़ें- DSP की वाइफ ने फेसबुक पर लिखा- मां बीमार, बच्चों को इंतजार, नक्सल क्षेत्र से पति का हो ट्रांसफर, अब हुआ तबदला  

Advertisement

यह भी पढ़ें- IPS अभिषेक भारती की कुर्सी पर जा बैठी दरोगा की बहू! ससुर की रिटायरमेंट पार्टी में बना डाली REEL

Topics mentioned in this article